₹1 लाख से ज्यादा का Xiaomi 17 Ultra क्यों लें, जब कम कीमत में हैं ये 5 विकल्प

Xiaomi 17 Ultra के किफायती विकल्प तलाश रहे हैं? Vivo, Google, Samsung और OnePlus के ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम कीमत में दमदार कैमरा और बैटरी देते हैं।

महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बीच कई ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं जो कम कीमत में दमदार फीचर्स देते हैं। Vivo X300 Pro, Google Pixel 10 Pro XL, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus Open और Pixel 10 Pro जैसे स्मार्टफोन कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में मजबूत प्रदर्शन के साथ Xiaomi 17 Ultra के किफायती विकल्प बनकर सामने आए हैं।

Xiaomi 17 Ultra lternatives: भारत में करीब 1.39 लाख रुपये कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन के विकल्प तलाश रहे ग्राहकों के लिए बाजार में कई मजबूत ऑप्शन उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart और Amazon पर Vivo, Google, Samsung और OnePlus के कई फ्लैगशिप मॉडल कम कीमत में मिल रहे हैं। इनमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस एआई फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि महंगे फ्लैगशिप फोन खरीदने से पहले कई यूजर्स इन किफायती लेकिन दमदार स्मार्टफोन्स की ओर रुख कर रहे हैं।

कम कीमत में मिल रहे दमदार फ्लैगशिप फोन

अगर आप फ्लैगशिप कैमरा और बड़ी बैटरी चाहते हैं तो Vivo X300 Pro एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। इस फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,09,999 रुपये है। इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर और 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोन में 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी तेजी से चार्ज हो सकती है। यही वजह है कि कैमरा और बैटरी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

कैमरा और एआई फीचर्स में मजबूत विकल्प

अगर आप कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो Google Pixel 10 Pro XL भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसका 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है।

इस स्मार्टफोन में टेंसर G5 प्रोसेसर, 100x जूम कैमरा, 42 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा 6.8 इंच डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन इसे प्रीमियम फोन की कैटेगरी में मजबूत बनाते हैं।

फोल्डेबल और प्रीमियम विकल्प भी मौजूद

अगर आप प्रीमियम डिजाइन और अलग अनुभव चाहते हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra और OnePlus Open भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 1,29,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर, 200MP कैमरा और AI फीचर्स मिलते हैं।

वहीं OnePlus Open का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 1,01,888 रुपये में मिल रहा है। इस फोल्डेबल फोन में 7.82 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर, Wi-Fi 7 सपोर्ट और 4805mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा Google Pixel 10 Pro भी करीब 1,09,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें टेंसर G5 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

Leave a comment