2025 में नौकरी के लिए AI से जुड़े सवाल होंगे अहम, सही जवाब से करें इंटरव्यू क्लियर

2025 में नौकरी के इंटरव्यू में AI से जुड़े सवालों का महत्व बढ़ेगा। सही तैयारी और जवाब देकर इंटरव्यू को आसानी से क्लियर करें। जानें क्या हो सकते हैं संभावित सवाल

हर सेक्टर में नौकरी पाने के लिए अलग-अलग स्किल्स की जरूरत होती है, जो समय के साथ बदलती रहती हैं। भले ही आपकी सीवी नियोक्ताओं को प्रभावित कर दे, लेकिन इंटरव्यू में खुद को साबित करना बेहद जरूरी है। इस प्रक्रिया के दौरान अक्सर उम्मीदवार सोचते हैं कि उनसे क्या सवाल पूछे जाएंगे और उनके सही जवाब कैसे दिए जाएं।

लिंक्डइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डैनियल शेपरो ने इसको लेकर एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2025 में तकनीकी पेशेवरों से इंटरव्यू में एक खास सवाल पूछा जाएगा "ऐसा कोई उदाहरण साझा करें जब आपने ऑफिस या घर में एआई का उपयोग किया हो।"

डैनियल शेपरो के मुताबिक, नियोक्ता इस सवाल के जरिए यह समझने की कोशिश करेंगे कि उम्मीदवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों के साथ कितना सहज है। क्योंकि कंपनियां तेजी से AI-केंद्रित होती जा रही हैं, वे ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं जो AI को अपनी दिनचर्या और कामकाज में अपनाने की क्षमता रखते हों।

अगर आप भी भविष्य में इंटरव्यू में सफल होना चाहते हैं, तो AI तकनीकों को सीखना और उनके इस्तेमाल में माहिर बनना अब वक्त की जरूरत बन गया है।

क्‍या है सही जवाब

2025 में नौकरी के लिए AI से जुड़े सवाल होंगे अहम, सही जवाब से करें इंटरव्यू क्लियर

लिंक्डइन के सीओओ डैनियल शेपरो का कहना है कि इंटरव्यू में एआई से जुड़े सवालों का कोई निश्चित जवाब नहीं होता। पेशेवर या व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित उत्तर नियोक्ताओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उम्मीदवार नियोक्ता को यह समझाने में सफल हो जाता है कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में एआई का सही और प्रभावी उपयोग करना जानता है, तो उसके नौकरी पाने के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं।

शेपरो ने बताया कि पिछले दो दशकों में कार्यस्थलों में तेजी से बदलाव हुए हैं। LinkedIn की रिसर्च के अनुसार, वर्तमान में 10% से अधिक नौकरियां ऐसी हैं जो साल 2000 में अस्तित्व में नहीं थीं। चीफ एआई ऑफिसर जैसे पद आज आम हो गए हैं, जबकि दो दशक पहले इनकी कोई चर्चा नहीं होती थी।

शेपरो के अनुसार, कंपनियां अब एआई-सेंट्रिक हो रही हैं। ऐसे में, एआई का ज्ञान और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की क्षमता उम्मीदवारों के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। इंटरव्यू के दौरान सही उत्तर देकर आप नियोक्ता को यह विश्वास दिला सकते हैं कि आप बदलते दौर के साथ खुद को ढालने में सक्षम हैं।

Leave a comment