Pune

आज का मौसम 28 जुलाई 2025: मानसून का प्रकोप जारी, आज 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज का मौसम 28 जुलाई 2025: मानसून का प्रकोप जारी, आज 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

28 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 28 जुलाई 2025 को मौसम विभाग ने देश के उत्तर, पूर्व और पश्चिमी राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लक्ष्मी नगर, रोहिणी, नरेला, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार और बादली जैसे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रहने की संभावना है। लोगों को आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, कन्नौज, हरदोई, कानपुर देहात, सीतापुर, झांसी, हमीरपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम

बिहार के लिए मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। पटना, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, मधेपुरा, मुंगेर और लखीसराय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। नदियों का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है। ऐसे में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

राजस्थान में कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, सीकर, पाली, भिलवाड़ा, सिरोही और राजसमंद जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव और अचानक बाढ़ की आशंका के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

मध्य प्रदेश में गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, मंदसौर और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने की संभावना है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। मुंबई और अहमदाबाद में लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आज के प्रमुख शहरों का तापमान (28 जुलाई 2025)

दिल्ली: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C
मुंबई: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 26°C
कोलकाता: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 26°C
चेन्नई: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 28°C
पटना: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C
रांची: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 22°C
अमृतसर: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 28°C
भोपाल: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 24°C
जयपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 26°C
नैनीताल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 23°C
अहमदाबाद: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 23°C

Leave a comment