बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अनलिस्टेड मार्केट में ACME Solar Holdings के आईपीओ का वर्तमान ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 10 रुपये है, जो कैप प्राइस से 3.4% अधिक है।
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का आईपीओ (ACME Solar Holdings IPO) 2900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 6 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया है। आइए जानते हैं इस इश्यू के बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है।
एक्मे सोलर होल्डिंग्स आईपीओ समीक्षा
![]()
केनरा बैंक सिक्योरिटीज ने बताया, एक्मे की प्रोजेक्ट पाइपलाइन का अवलोकन करने पर, कंपनी के हाइब्रिड और FDRE प्रोजेक्ट पर रणनीतिक ध्यान देने और बढ़ते अक्षय ऊर्जा टैरिफ से संभावित लाभ को ध्यान में रखते हुए, यह स्पष्ट होता है कि कंपनी एक मजबूत मांग वाले क्षेत्र में विकास के लिए अच्छी स्थिति में है। वेंचुरा सिक्योरिटीज ने सब्सक्राइब रेटिंग देते हुए कहा, एक्मे सोलर ने सप्लायर्स, सब-कांट्रेक्टर्स और पार्टनर्स के साथ एक विश्वसनीय नेटवर्क स्थापित किया है,
जिससे यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रोजेक्ट्स को बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है। इसके ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता ने एक्मे सोलर को अक्षय ऊर्जा उद्योग में एक विश्वसनीय नाम बना दिया है।
ACME सोलर होल्डिंग्स आईपीओ जीएमपी
![]()
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अनलिस्टेड मार्केट में ACME सोलर होल्डिंग्स आईपीओ का वर्तमान ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 10 रुपये है, जो कैप प्राइस से 3.4% अधिक है।
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स आईपीओ मूल्य बैंड
![]()
कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य बैंड 275-289 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। एक आवेदन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 51 शेयरों का है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,739 रुपये है।
अन्य विवरण
![]()
ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड भारत में एक प्रमुख अक्षय ऊर्जा उत्पादक है। यह कंपनी भारत में पवन और सौर ऊर्जा का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक मानी जाती है। ACME सोलर बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास, निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव में विशेषज्ञता रखती है।
31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 के बीच वित्तीय वर्ष में ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के राजस्व में 7.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कर के बाद लाभ (PAT) में अभूतपूर्व 22084% की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी का राजस्व 1466.27 करोड़ रुपये और कर के बाद का लाभ 697.78 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी इस इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ उधारों के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।









