Adani Wilmar: भारतीय खाद्य बाजार में होगा बड़ा बदलाव; अडानी विल्मर लिमिटेड ने की जीडी फूड्स का अधिग्रहण करने की घोषणा

अडानी विल्मर लिमिटेड ने भारतीय खाद्य बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए GD Foods के अधिग्रहण की घोषणा की। इससे FMCG सेक्टर में बड़ा बदलाव आने की संभावना

भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड (Adani Wilmar) ने एक महत्वपूर्ण अधिग्रहण की घोषणा की है। अडानी विल्मर ने ‘टॉप्स’ ब्रांड का संचालन करने वाली जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बिजनेस न्यूज़: भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड (Adani Wilmar) ने एक महत्वपूर्ण अधिग्रहण की घोषणा की है। अडानी विल्मर ने ‘टॉप्स’ ब्रांड का संचालन करने वाली जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अधिग्रहण कंपनी के रणनीतिक विस्तार का हिस्सा है, जिससे भारतीय खाद्य बाजार में उसका प्रभाव और बढ़ेगा।

ग्रोथ और बाजार में पकड़

Adani Wilmar: भारतीय खाद्य बाजार में होगा बड़ा बदलाव; अडानी विल्मर लिमिटेड ने की जीडी फूड्स का अधिग्रहण करने की घोषणा

यह अधिग्रहण कई चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहली किस्त में 80 प्रतिशत शेयर खरीदे जाएंगे, जबकि शेष 20 प्रतिशत शेयर अगले तीन वर्षों में हासिल किए जाएंगे। 1984 में स्थापित, जीडी फूड्स का ‘टॉप्स’ ब्रांड उत्तर भारत के उपभोक्ताओं के बीच एक लोकप्रिय नाम रहा है। कंपनी की खुदरा उपस्थिति उत्तर भारत के सात राज्यों में फैली हुई है, जहां इसके उत्पाद 1,50,000 से अधिक दुकानों में बेचे जाते हैं। 

वित्त वर्ष 2023-24 में जीडी फूड्स ने 386 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था, जबकि इसकी टैक्स एवं ब्याज-पूर्व आय (EBITDA) 32 करोड़ रुपये थी।

अडानी विल्मर का बाजार प्रदर्शन

Adani Wilmar: भारतीय खाद्य बाजार में होगा बड़ा बदलाव; अडानी विल्मर लिमिटेड ने की जीडी फूड्स का अधिग्रहण करने की घोषणा

अडानी विल्मर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंग्शु मलिक ने कहा, "ग्रोथ और विस्तार के नजरिए से यह अधिग्रहण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय परिवारों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में हमें मदद मिलेगी।" बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार को अडानी विल्मर का शेयर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.80 रुपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 404 रुपये और न्यूनतम स्तर 231.55 रुपये रहा है। वर्तमान में, कंपनी का मार्केट कैप 31,166.29 करोड़ रुपये हैं।

इस अधिग्रहण से अडानी विल्मर के उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता आएगी और कंपनी खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में और मजबूत होगी। भारत में बढ़ती उपभोक्ता मांग को देखते हुए, यह सौदा अडानी विल्मर को एफएमसीजी बाजार में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता हैं।

Leave a comment