अमित शाह के भोपाल दौरे की तैयारियों पर CM मोहन यादव की बैठक, पदोन्नति और विभागीय योजनाओं पर चर्चा

CM मोहन यादव ने अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और विभागीय योजनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रालय में पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग समेत अन्य विभागों के साथ पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा पशुपालन, डेयरी और अन्य विभागों की योजनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर CM ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।

दौरे के दौरान भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होने की जानकारी दी गई है। शाह सम्मेलन को संबोधित करने के साथ विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पदोन्नति से जुड़े मामलों पर चर्चा की। आने वाले समय में दोबारा पदोन्नति की कार्यवाही को लेकर विभागों से प्रस्तावित सुझावों की जानकारी ली गई। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में किए जाने वाले बदलावों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में डिप्टी सीएम एवं लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अन्य मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों और योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

डेयरी प्लांट और गोपालक सम्मेलन पर फोकस

अमित शाह के भोपाल दौरे के दौरान डेयरी और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट मिल्क प्लांट शामिल हैं। भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरण, गौशालाओं के लिए सहायता राशि और गोपालक दीदियों का सम्मान भी प्रस्तावित है। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।

Leave a comment