भागलपुर के छात्र ने कोटा में जहर खाकर की खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा...'

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

राजस्थान के कोटा जिले में कोचिंग में जेईई की पढाई कर रहे भागलपुर के छात्र ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने पीजी में रहता था. उसके कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला जिसमे लिखा था कि पापा मुझसे जेईई की पढाई नहीं होगी, हम जेईई नहीं कर पाऊंगा।

भागलपुर: कोटा में कोचिंग करने वाले भागलपुर के एक छात्र अभिषेक कुमार मंडल (17 वर्ष ) ने पीजी में जहर खाकर अपने जीवन की लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब मालूम हुई. युवक के कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला जिसमें छात्र ने लिखा कि पापा मुझसे JEE (Joint Entrance Examination) पास आउट नहीं होगा, मैं जेईई फाइट नहीं कर पाऊंगा।

एक महीने से रह रहा था पीजी में

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार अभिषेक एक महीने से विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक पीजी में रहता था। पीजी संचालक ने मीडिया को बताया कि आज सुबह सात-आठ बजे के करीब उसके कमरे से बहुत बदबू आ रही थी. संदेह होने पर पुलिस को सुचना दी गई. पुलिस ने मोके पर आकर कमरा खटखटाया, लेकिन वह अंदर से बंद था. उसके बाद पुलिसकर्मी ने कमरे का गेट तोड़ दिया और देखा की स्टूडेंट अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।

पीजी संचालक ने बताया कि अभिषेक को आखिरी बार गुरुवार शाम पांच-साढ़े पांच बजे के करीब देखा गया था। पीजी में वह एक महीने पहले ही शिफ्ट हुआ था। इस एक महीने में उसके परिवार से कोई भी सदस्य उससे मिलने भी नहीं आया। कुछ दिन पहले अभिषेक से पढ़ाई के बारे  पूछा तो उसने कहां की बहुत अच्छी चल रही हैं।

पुलिस को कमरे की जांच के दौरान मिला सुसाइड नोट

डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) धर्मवीर कुमार सिंह ने Subkuz.com को बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जांच में पता चला की छात्र ने जहर खाया था। पुलिस ने परिवार के सदस्य को सुचना दे दी है. छात्र के कमरे में एक पीले कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि-''पापा हमसे जेईई पास नहीं हो पाएगा, मुझमें आपसे बोलने की हिम्मत भी नहीं है की मैने कोचिंग में दो पेपर भी नहीं दिए, सोरी पापा। स्टूडेंट के पिता श्री प्रदीप कुमार मंडल के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 

 

Leave a comment