भारत का स्टैंड! ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से क्यों दूर हैं PM मोदी? जानिए खास वजह 

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की अनुपस्थिति की वजह, भारत ने अपनी कूटनीतिक स्थिति बनाए रखने का फैसला लिया। जानें और विस्तार से। ट्रंप के शपथ ग्रहण

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन भारत ने कभी भी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया।

भारत का स्टैंड! ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से क्यों दूर हैं PM मोदी? जानिए खास वजह 

Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित इस समारोह को अमेरिका के इतिहास में विशेष माना जा रहा है, क्योंकि ट्रंप अमेरिका के सबसे अमीर राष्ट्रपति होंगे। इस दौरान, दुनिया के कई प्रमुख वैश्विक नेता समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, अमेरिका के शपथ ग्रहण समारोह में आमतौर पर वैश्विक नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाता है, लेकिन इस बार नियम में बदलाव किया गया है।

पीएम मोदी की अनुपस्थिति 

भारत का स्टैंड! ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से क्यों दूर हैं PM मोदी? जानिए खास वजह 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने की अटकलें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उसके अमेरिका के साथ संबंध किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित न रहें। विशेषकर, ट्रंप के साथ मोदी की दोस्ती के बावजूद भारत ने अपनी कूटनीतिक स्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया। इसके बजाय, विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

कौन से वैश्विक नेता हैं समारोह में शामिल होने वाले?

इस समारोह में कुछ प्रमुख वैश्विक नेता उपस्थित होंगे। चौंकाने वाला नाम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का है। इसके अलावा, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जैसे नेता भी शामिल होंगे।

किसे नहीं मिला निमंत्रण?

भारत का स्टैंड! ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से क्यों दूर हैं PM मोदी? जानिए खास वजह 

कुछ देशों के नेताओं को निमंत्रण नहीं भेजा गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश के नेताओं को निमंत्रण नहीं मिला। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी निमंत्रण से वंचित किया गया है।

बिजनेसमैन और Tech Giants की भागीदारी

इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के प्रमुख बिजनेसमैन और टेक कंपनियों के CEO भाग लेंगे, जिनमें Meta, Amazon, Open AI, Google और Apple के CEO शामिल हैं। एलन मस्क भी इस समारोह का हिस्सा होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए जुटाए गए 200 मिलियन डॉलर

भारत का स्टैंड! ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से क्यों दूर हैं PM मोदी? जानिए खास वजह 

समारोह के लिए 200 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया गया है। सभी बड़े टेक कंपनियों और बिजनेसमैन ने इस फंड में योगदान दिया है। जिन लोगों ने 1 मिलियन डॉलर से अधिक का योगदान दिया, उन्हें छह VIP पास दिए गए। हालांकि, सीमित VIP पासों के कारण कुछ प्रमुख हस्तियों को पास नहीं मिल पाया है।

ट्रंप का शपथ ग्रहण स्थान और उद्घाटन भाषण

यह शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल बिल्डिंग के सामने आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद, डोनाल्ड ट्रंप अपना उद्घाटन भाषण भी देंगे, जिस पर दुनिया भर की निगाहें रहेंगी।

6 जनवरी को, ट्रंप की चुनावी जीत को प्रमाणित किया गया था। ट्रंप ने 312 चुनावी वोट जीते, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 226 वोट मिले।

Leave a comment