Bihar News: बगहा में सेना के जवानों से भरी स्पेशल ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त, बेपटरी होकर दो हिस्सों में बंटी ट्रैन, बड़ा हादसा टला

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 20 मार्च हिंदी न्यूज़, सेना के जवानों से भरी स्पेशल ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त न्यूज़

बिहार के बगहा में सेना के जवानों को लेकर जा ह्री स्पेशल ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बेपटरी होकर दो पार्ट में बंट गई। गनीमत है कि बड़ा ट्रैन हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

Bihar Rail Accident: 19 मार्च, 2024 मंगलवार को बिहार के बगहा जिले में रेलवे स्टेशन के पास ट्रैन हादसा हो गया। बटालियन सेना के जवानों को पश्चिम बंगाल ले जा रही स्पेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैन पटरी से उतने के बाद दोहिस्सों में बंट गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है अर्थात सभी जवान सुरक्षित हैं। रेलवे पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर-नरकटियागंज के बगहा रेलवे स्टेशन के नजदीक दुर्घटना होने के बाद रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही थी बटालियन

मिली सूचना के मुताबिक, 1907 बटालियन स्पेशल ट्रेन से राजस्थान से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बगहा स्टेशन के पास पहुंने ही वाली थी, तभी ऐसा हादसा हो गया। ट्रैन की दो बोगी पटरी से उतर गई। घटना के बाद गोरखपुर-नरकटियागंज ट्रेक पर यातायात आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

घटनास्थल पहुंची आरपीएफ टीम

बताया जा रहा है कि, जवानों की बटालियन ट्रैन दुर्घटना ग्रस्त होने के के बाद रेलवे और जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सेना के जवानों ने पूरी तरह से सेना स्पेशल ट्रेन को अपने सुरक्षा अंडर में ले लिया है। सूचना के बाद RPF, जीआरपी (GRP) और जिला पुलिस बल की टीम भी मौके पर घटनास्थल पहुंच गई है।

सभी सेना के जवान सुरक्षित

इस मामले पर पश्चिम चपांरण के DM दिनेश कुमार राय ने बताया कि ट्रेन हादसे की सूचना के बाद बगहा के SP और SDM के नेतृत् में टीम की तैनाती की है। बताया गया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। सेना के जवानों से मामला जुड़ा होने की वजह से सुरक्षा ओर अधिक बढ़ा दी गई है। जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक कर आवागमन पर लगी रोक भी हटा दी जाएगी।

Leave a comment