Bihar Politics: NDA को लगा झटका! मुकेश सहनी के समर्थन में आए नए नेता, 2025 चुनाव से पहले मजबूत हुई वीआईपी

मुकेश मिश्रा और उनके समर्थकों ने वीआईपी पार्टी जॉइन की, जिससे 2025 बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन को ताकत मिली। NDA के लिए नया राजनीतिक संकट। मुकेश सहनी को मिला

मुकेश मिश्रा, जिन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में छातापुर विधानसभा से पप्पू यादव की पार्टी (जन अधिकार पार्टी) से चुनाव लड़ा था, अब अपने समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए हैं।

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के नेतृत्व में पार्टी को एक और बड़ा झटका मिला है, जब पप्पू यादव की पार्टी से 2020 में चुनाव लड़ चुके मुकेश मिश्रा और उनके समर्थकों ने वीआईपी पार्टी जॉइन की।

मुकेश मिश्रा ने जताई महागठबंधन में अपनी उम्मीदवारी

Bihar Politics: NDA को लगा झटका! मुकेश सहनी के समर्थन में आए नए नेता, 2025 चुनाव से पहले मजबूत हुई वीआईपी

मुकेश मिश्रा, जिन्होंने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट से पप्पू यादव की पार्टी (जन अधिकार पार्टी) से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना किया, अब वीआईपी के साथ महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 2025 के बिहार चुनाव में महागठबंधन के टिकट पर छातापुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

संजीव मिश्रा ने की मुकेश सहनी की तारीफ

Bihar Politics: NDA को लगा झटका! मुकेश सहनी के समर्थन में आए नए नेता, 2025 चुनाव से पहले मजबूत हुई वीआईपी

वीआईपी जॉइन करने के बाद संजीव मिश्रा ने मुकेश सहनी की नेतृत्व क्षमता और उनके संघर्ष को सराहा। उन्होंने कहा, "मुकेश सहनी जी ने जो संघर्ष किया और जीरो से हीरो बने, वह बहुत प्रेरणादायक है। मैं भी उनकी तरह काम करना चाहता हूं और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करूंगा।"

नई जॉइनिंग से पार्टी को मिलेगा मजबूती का संकेत

मुकेश मिश्रा के साथ पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में सुरेश मुखिया, रंजीत मुखिया, विक्रम शर्मा, रमेश मुखिया और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। यह जॉइनिंग एनडीए के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वीआईपी पार्टी के मजबूत होने से बिहार की राजनीति में नई दिशा मिल सकती है।

NDA को बड़ा झटका

Bihar Politics: NDA को लगा झटका! मुकेश सहनी के समर्थन में आए नए नेता, 2025 चुनाव से पहले मजबूत हुई वीआईपी

मुकेश सहनी के नेतृत्व में वीआईपी पार्टी को नए नेताओं का साथ मिलना बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में महागठबंधन के लिए उत्साहजनक संकेत है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम एनडीए के लिए एक चुनौती हो सकता है, क्योंकि अब महागठबंधन के पास एक और मजबूत चेहरा है।

Leave a comment