BJP Bengal Bandh: बीजेपी ने किया बंगाल बंद का आह्वान, नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानिए नबन्ना अभियान रैली में क्या-क्या हुआ?

बीजेपी ने किया बंगाल बंद का आह्वान, नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानिए नबन्ना अभियान रैली में क्या-क्या हुआ? पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिन्द न्यूज़

कोलकाता में छात्रों पर पुलिस की बलात्कारी कार्रवाई के विरोध में आज भाजपा ने बंगाल बंद का आह्वान किया है। छात्रों ने कल कोलकाता में राज्य सचिवालय तक नबन्ना अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई बेबुनियादी कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा ने बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल की हैं।

BJP Bengal Bandh: बीजेपी ने किया बंगाल बंद का आह्वान, नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानिए नबन्ना अभियान रैली में क्या-क्या हुआ?

कोलकाता: बंगाल में आज 12 घंटे का पूर्ण बंद रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बंगाल बंद का आह्वान किया है। दरअसल, छात्रों ने कल कोलकाता में राज्य सचिवालय तक 'नबन्ना अभिजान' निकाला था। इस दौरान पुलिस की बलप्रयोगी कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा ने बंगाल में हड़ताल का आयोजन किया हैं।

पुरे 12 घंटे बंद रहेगा बंगाल

BJP Bengal Bandh: बीजेपी ने किया बंगाल बंद का आह्वान, नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानिए नबन्ना अभियान रैली में क्या-क्या हुआ?

भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी बुधवार (28 अगस्त) सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंगाल बंद की घोषणा की है। बता दें प्रदर्शनकारी 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के कथित बलात्कार-हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘नबन्ना’ की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और उन पर वाटर कैनन तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भाजपा का आरोप है कि ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था, लेकिन पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बेवजह बल प्रयोग किया गया।

बंगाल में नबन्ना अभियान में हुई घटना के दस मुख्य बिंदु

BJP Bengal Bandh: बीजेपी ने किया बंगाल बंद का आह्वान, नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जानिए नबन्ना अभियान रैली में क्या-क्या हुआ?

1. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता और हावड़ा के विभिन्न स्थानों पर कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।

2. इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जब प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सचिवालय 'नबन्ना' की ओर मार्च करने के लिए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की।

3. भाजपा ने पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में आज बंगाल बंद का आह्वान किया है। भाजपा के इस हड़ताल के आह्वान को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अराजकता उत्पन्न करने का प्रयास बताया हैं।

4. भाजपा ने व्यापारिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वे बंद के दौरान अपनी दुकानों को बंद रखें। हालांकि, बाजार समितियों की ओर से अभी तक बंद के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में बाधा आने की संभावना है। आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। बंद के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और कॉलेज खुले रहने की उम्मीद हैं।

5. पुलिस ने नबन्ना अभिजन रैली के दौरान 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

6. पिछले दिन हुई झड़पों में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार, पश्चिम बंगाल छात्र समाज के 126 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं। 7. कल कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का सहारा लिया। वहीं, आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके और राज्य सचिवालय तक पहुँचने के लिए बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया।

8. पुलिस की कार्रवाई तब शुरू हुई जब भाजपा समर्थकों ने लाल बाजार में प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की।

9. मार्च का नेतृत्व कर रहे भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आंसू गैस के संपर्क में आने के बाद बीमार पड़ गए और बाद में घटनास्थल से चले गए।

10. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कोलकाता में पुलिस की मनमानी की तस्वीरों ने उन सभी को आहत किया है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीदी का पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों का समर्थन करना एक मूल्य है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना एक अपराध हैं।

 

Leave a comment