CGPSC PCS Prelims Result 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3737 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट घोषित, 3737 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए हुए चयनित। अपना रिजल्ट चेक करें और अगले चरण की तैयारी शुरू करें

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 (PCS Prelims 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

एजुकेशन: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 (CGPSC PCS Prelims Result 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 3737 उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

9 फरवरी 2025 को आयोजित हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

CGPSC द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

CGPSC PCS Prelims Result 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3737 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

रिजल्ट में 3737 अभ्यर्थियों को मिला चयन

आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3690 उम्मीदवारों का चयन करने की योजना बनाई थी। लेकिन, वर्गवार और उपवर्गवार योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता को देखते हुए कुल 3737 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।
"CGPSC PCS Prelims Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

CGPSC PCS Prelims Result 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3737 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

मुख्य परीक्षा का आयोजन जून 2025 में

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आयोग इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी करेगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र, तिथि, विषय कोड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a comment