Delhi Airport: T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जितने के बाद Team India पहुंची दिल्ली, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया टीम का शानदार स्वागत

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़,टी20 वर्ल्ड कप 2024 हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 4 जुलाई हिंदी न्यूज़, Team India पहुंची दिल्ली एयरपोर्ट, किया स्वागत

टी20 World Cup जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (4 जुलाई) को बीसीसीआई की ओर से स्पेशल फ्लाइट चार्टर से स्वदेश लौटी। इसी दौरान टीम दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पहुंची, जहां फैंस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Team India Returns: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस में फंसी Team India आज यानि गुरूवार को दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय फैंस चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के T20 World Cup ट्रॉफी के साथ देश लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान 4 जुलाई को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। Team India के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी।

Delhi Airport: T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जितने के बाद Team India पहुंची दिल्ली, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया टीम का शानदार स्वागत

Team India की भारत वापसी

बता दें कि भारतीय खिलाडियों की टीम टी20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच चुकी है। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद टीम इंडिया होटल आईटीसी मौर्या में रुकी हुई है। बताया कि भारतीय खिलाड़ी कुछ समय वहां आराम करेंगे। उसके बाद सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी से 11 बजे मुलाकात करेंगे।

Delhi Airport: T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जितने के बाद Team India पहुंची दिल्ली, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया टीम का शानदार स्वागत

BCCI की स्पेशल फ्लाइट

फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद T20 World Cup की ट्रॉफी अपने नाम की। चैंपियन बनने के बाद नियमित विमान से भारतीय टीम को वापस भारत रवाना होना था लेकिन बारबाडोस में भयंकर चक्रवाती तूफ़ान आने की वजह से वहां लोकडाउन लगा दिया था।

इसी दौरान सभी उड़ाने रद्द हो गई थी और भारतीय खिलाड़ियों की टीम व पुरे BCCI स्टाफ को होटलों में रोका गया था। जिसके बाद सरकार की ओर से स्पेशल फ्लाइट बारबाडोस के लिए रवाना की गई थी, जो आज यानि गुरूवार को टीम इंडिया को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

चैंपियंस के स्वागत में उमड़ी भीड़

Delhi Airport: T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जितने के बाद Team India पहुंची दिल्ली, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया टीम का शानदार स्वागत

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (3 जुलाई) को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बारबाडोस से रवाना हुई एयर इंडिया की स्पेशल चार्टर फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप) 16 घंटे की नॉन-स्टॉप यात्रा के बाद गुरुवार (4 जुलाई) को सुबह करीब 6 बजे (IST) दिल्ली पहुंची।

बता दें कि उस स्पेशल फ्लाइट में भारतीय टीम, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों की फैमिली और BCCI के कुछ अधिकारी यात्रा करने वाले मीडिया दल के सदस्यों के साथ फ्लाइट में सवार थे। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा तैनात की गई थी, बाहर फैंस की भारी भीड़ लगी हुई थी। हर कोई चैंपियन टीम इंडिया और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब था।

4 जुलाई को Team India का कार्यक्रम

Delhi Airport: T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जितने के बाद Team India पहुंची दिल्ली, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया टीम का शानदार स्वागत

टीम इंडिया के कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार बताया गया कि -

- टीम इंडिया की फ्लाइट गुरुवार (4 जुलाई) सुबह 6 बजे पहुंची।

- उसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे टीम पीएम हाउस के लिए रवाना होगी।  

- सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंड‍िया की मुलाकात।

- मुलाकात के बाद खिलाड़ी मुंबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना। 

- मुंबई में सभी खिलाड़ी खुली बस द्वारा वानखेड़े स्टेडियम जायेंगे।

- कार्यक्रम के दौरान आज 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच विक्ट्री परेड होगी।  

 

Leave a comment