Delhi Election: चुनाव से पहले केजरीवाल का हमला, कहा- BJP चला रही है 'ऑपरेशन लोटस'

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' के तहत मतदाता सूची में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।, दिल्ली न्यूज़

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' के तहत दिल्ली में मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। केजरीवाल के अनुसार, भाजपा 15 दिसंबर से आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए इस ऑपरेशन पर काम कर रही है।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' के तहत मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 दिसंबर से दिल्ली में मतदाता सूची में फर्जी वोट जुड़वाने और वोट काटने की साजिश शुरू की है।

वोट जोड़ने के प्रयास का आरोप

Delhi Election: चुनाव से पहले केजरीवाल का हमला, कहा- BJP चला रही है 'ऑपरेशन लोटस'

केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 5000 वोट काटने और 7000 वोट जोड़ने के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही मतदाता सूची का रिवीजन कर चुका था, लेकिन 29 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट डिलीट करने के आवेदन आए और 15 दिसंबर से अब तक 5000 वोट डिलीट करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ईआरओ से जांच की मांग

केजरीवाल ने निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) से अपील की है कि जो भी वोट डिलीट करने के लिए आवेदन किए गए हैं, उन्हें सभी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जांच कर डिलीट किया जाए।

गलत दस्तावेज पर साइन न करने की चेतावनी

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक घर में 47 वोट जोड़े गए थे, लेकिन जब आप पार्टी ने वहां जांच की तो पता चला कि वहां कोई नहीं रह रहा था। उन्होंने अधिकारियों से चेतावनी दी कि वे गलत दस्तावेज पर साइन न करें, क्योंकि यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है और भविष्य में जांच में फंसने का खतरा हो सकता है।

Delhi Election: चुनाव से पहले केजरीवाल का हमला, कहा- BJP चला रही है 'ऑपरेशन लोटस'

इससे पहले, आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को 1,100 रुपये बांटने का आरोप लगाया। आप महिला विंग ने वर्मा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, यह आरोप लगाते हुए कि भाजपा ने महिलाओं को वोट के बदले पैसे देने की कोशिश की।

उम्मीदवारों का चयन जारी

दिल्ली में फरवरी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने 47 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि भाजपा अभी अपने उम्मीदवारों के चयन पर विचार कर रही है।

Leave a comment