DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑफलाइन या ई-मेल के जरिए जल्द करें आवेदन

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑफलाइन या ई-मेल के जरिए जल्द करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ई-मेल या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए, आपको स्पीड पोस्ट के जरिए निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन पत्र को संबंधित पते पर भेजना होगा। आवेदन करने से पहले, कृपया पदों के अनुसार आवश्यक योग्यता की जांच अवश्य करें।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे बिना देरी किए निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर भेजा जा सकता है। तय तिथि के बाद किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या है लास्ट डेट

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑफलाइन या ई-मेल के जरिए जल्द करें आवेदन

ASSISTANT MANAGER/ MANAGER पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है। वहीं, Deputy General Manager/ Track/ O&M पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित की गई है। सुपर वाइजर के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर है, और सुपर वाइजर इलेक्ट्रिकल के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है।

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को सबसे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार को आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करना आवश्यक है। भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को भेजना चाहिए।

ईमेल के जरिए भी भरा जा सकता है फॉर्म

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑफलाइन या ई-मेल के जरिए जल्द करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो की ओर से स्पीड पोस्ट के अलावा ईमेल के माध्यम से फॉर्म भरने का विकल्प प्रदान किया गया है। इसके लिए, आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके [email protected] पर निर्धारित तिथियों के भीतर भेजना होगा।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग पात्रता और मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनकी जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म और नोटिफिकेशन का लिंक इस पृष्ठ पर उपलब्ध कराया गया है। शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त, अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पद के अनुसार 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑफलाइन या ई-मेल के जरिए जल्द करें आवेदन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार प्रति माह 50,000 रुपये से लेकर 72,600 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a comment