DPL 2024: डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत

डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत, स्पोर्ट्स न्यूज़

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को हुए पहले मैच में ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली पुरानी दिल्ली-6 को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने तीन विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली-6 ने 197 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ दिल्ली ने 198 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

DPL 2024: डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत

स्पोर्ट्स न्यूज़: दिल्ली प्रीमियर लीग का आगाज शनिवार (17 अगस्त) को हुआ। उद्घाटन मैच पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच खेला गया, जिसमें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पुरानी दिल्ली-6 को 3 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन DDCA (Delhi & District Cricket Association) द्वारा किया जा रहा है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

पुरानी दिल्ली-6 ने बनाया विशाल स्कोर

DPL 2024: डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत

पुरानी दिल्ली-6 को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अर्पित बाला ने 41 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की। कप्तान ऋषभ पंत ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि ललित यादव ने 21 गेंदों पर 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आखिरी ओवरों में वंश बेदी ने 19 गेंदों पर 47 रन बनाकर टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई। पुरानी दिल्ली-6 ने एक प्रभावशाली स्कोर स्थापित किया।

साउथ दिल्ली की दमदार बल्लेबाजी

DPL 2024: डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत

पुरानी दिल्ली-6 द्वारा दिए गए 198 रन के लक्ष्य के जवाब में साउथ दिल्ली ने शानदार शुरुआत की। प्रियांश आर्या और सार्थक राय के बीच पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 87 रन की शानदार साझेदारी हुई। उसके बाद सार्थक 41 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर, जब टीम का स्कोर 152 रन था, तब प्रियांश 57 रन बनाकर वापस पवैलियन लौट गए।

DPL 2024: डीपीएल के उद्धघाटन मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम को मिली करारी हार, आयुष बडोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने जीत के साथ की लीग की शुरुआत

कप्तान आयुष बडोनी ने 29 गेंदों पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लेकिन अंत में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 19.1 ओवर में 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

 

 

Leave a comment