Janmashtami 2024: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त, देखें सही तिथि, समय, व्रत और शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2024: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त, देखें सही तिथि, समय, व्रत और शुभ मुहूर्त कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त,देखें

इस वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन बनी हुई है। कुछ लोग इसे 26 अगस्त के दिन मनाने का दावा कर रहे हैं, जबकि कई अन्य ये कह रहे हैं कि जन्माष्टमी 27 अगस्त (Janmashtami 2024 Date) को मनाई जाएगी। आइए, इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार सही तारीख बताने का प्रयास करते हैं कि जन्माष्टमी वास्तव में किस दिन मनाई जाएगी।

Krishan Janmashtami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस पावन तिथि पर विधिपूर्वक श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु उनके लिए व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था, इसलिए इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है। आइए, जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Janmashtami 2024: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त, देखें सही तिथि, समय, व्रत और शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 (रविवार) को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। इसका समापन 26 अगस्त, 2024 (सोमवार) को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस प्रकार, जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर इस विधि से करे पूजा

Janmashtami 2024: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त, देखें सही तिथि, समय, व्रत और शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (26 August, 2024) के दिन, ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें।

-इसके पश्चात स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें।

-मंदिर की सफाई करके चौकी पर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें।

-विधिपूर्वक गंगाजल, पंचामृत और अन्य चीज़ों से अभिषेक करें। गोपी चंदन से तिलक लगाएं।

-कान्हा का श्रृंगार करें और उन्हें फूलों की माला अर्पित करें।

Janmashtami 2024: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? 26 या 27 अगस्त, देखें सही तिथि, समय, व्रत और शुभ मुहूर्त

-पूजा के समय कृष्ण के सामने देसी घी से दीपक जलाकर आरती शुरू करें और साथ - साथ मंत्रों का जप करें।

-प्रभु को माखन-मिश्री और फलों का भोग लगाएं।

-अंत में, जीवन में सुख-शांति की कामना करें और सभी में प्रसाद का वितरण करें।

इस मूल मन्त्र का करें जाप

श्रीकृष्ण मूल मंत्र - हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।।

संकट नाशक मंत्र का जाप - कृष्णाय वासुदेवाय, हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय, गोविन्दाय नमो नमः।।

Leave a comment