DRDO Internship 2026: 30 सीटों पर पेड इंटर्नशिप, ₹30,000 स्टाइपेंड और बिना परीक्षा होगा चयन

DRDO CASDIC में 30 सीटों पर 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के आवेदन शुरू हैं। चयन बिना परीक्षा होगा और छात्रों को ₹30,000 तक स्टाइपेंड मिलेगा।

DRDO CASDIC ने BE/BTech और MSc छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप शुरू की है। कुल 30 सीटों वाली इस इंटर्नशिप में चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा और सफल छात्रों को कुल ₹30,000 स्टाइपेंड मिलेगा।

DRDO Internship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के CASDIC सेंटर ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का अवसर दिया है। इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस/आईटी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कुल 30 सीटें हैं। चयन पिछली शैक्षणिक योग्यता और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 है।

DRDO CASDIC Internship 2026 में 30 सीटें

DRDO के कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) ने 2026 के लिए इंटर्नशिप के आवेदन शुरू किए हैं। यह इंटर्नशिप इंजीनियरिंग और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा।

DRDO Internship 2026: 30 सीटों पर पेड इंटर्नशिप, ₹30,000 स्टाइपेंड और बिना परीक्षा होगा चयन

यह इंटर्नशिप CASDIC, बेंगलुरु-560093 में होगी। इसमें इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित हैं।

किस ब्रांच के लिए कितनी सीटें?

इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के लिए 12 सीटें रखी गई हैं। कंप्यूटर साइंस और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए 13 सीटें हैं। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 5 सीटें निर्धारित हैं। इस तरह इंटर्नशिप में कुल 30 छात्रों का चयन किया जाएगा।

इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने होगी और चयनित छात्रों को ₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। यानी पूरी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर कुल ₹30,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.5 CGPA होना जरूरी है। वहीं, साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए पहले वर्ष में कम से कम 70 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदक AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में संबंधित ब्रांच के फुल टाइम कोर्स में पढ़ रहा होना चाहिए। इसमें केवल फाइनल ईयर के BE/BTech छात्र और दूसरे वर्ष में पढ़ रहे MSc छात्र आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में आवेदक की उम्र से जुड़ी शर्त भी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को जारी नोटिफिकेशन में सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

DRDO CASDIC Internship 2026 में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों की पिछली शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन इंटरव्यू या इंटरैक्शन के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दर्ज ईमेल आईडी के माध्यम से सूचना दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में अलग से कोई अन्य जानकारी नहीं दी जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान बोर्डिंग और लॉजिंग का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा।

11 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 है। आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित फॉर्मेट का इस्तेमाल करना होगा। भरा हुआ आवेदन पत्र रेफरेंस/रिक्वेस्ट लेटर के साथ drdo.gov.in पर ईमेल करना होगा।

यह इंटर्नशिप 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट वर्क और रिपोर्ट समेत निर्धारित कार्य पूरा करना जरूरी होगा।

अगर कोई छात्र इंटर्नशिप बीच में छोड़ देता है, तो उसे सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा और स्टाइपेंड का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। वहीं, इंटर्नशिप पूरी करने के बाद CASDIC/DRDO किसी भी उम्मीदवार को रोजगार देने के लिए बाध्य नहीं होगा।

Leave a comment