Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को किया विफल

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को किया विफल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता,

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सतर्क सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल्स, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में अन्य हथियार बरामद किए गए।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रविवार की रात को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान, जवानों ने राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस अभियान में आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफलें, एक पिस्तौल, और भारी मात्रा में अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को किया विफल

दो आतंकवादी ढेर

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर संभावित घुसपैठ की कोशिश के मद्देनजर 8 और 9 सितंबर की रात को लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उनके पास से अब तक दो AK-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने क्षेत्र में बत्ती जलाकर पूरी रात सतर्कता बरती। सुबह होते ही तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विस चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इससे पहले भी 30 अगस्त को भारतीय सेना के जवानों ने चुनाव से पहले बड़ी आतंकी साजिशों को विफल किया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने विशेष अभियान के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया था।

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को किया विफल

जम्मू में चुनावों का एलान

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर की जनता 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

 

Leave a comment