Gorakhpur Express Fire Accident: गोरखपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, पढ़ें हादसे की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

मुंबई में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक से भयंकर आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को ठाकुरली स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दिया गया।

Gorakhpur Express Fire Accident: गोरखपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, पढ़ें हादसे की पूरी जानकारी

ठाणे: मुंबई में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार (15 जुलाई) सुबह लगभग 8:45 बजे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक से पहियों के पास आग लग गई। रेलवे प्रवक्ता ने कहां कि एस-8 कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग की सुचना मिलते ही गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को ठाकुरली स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया गया।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Gorakhpur Express Fire Accident: गोरखपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, पढ़ें हादसे की पूरी जानकारी

मध्य रेलवे (सीआर) के प्रवक्ता अनिल कुमार देवनानी ने बताया कि सुबह करीब 8:45 बजे एस-8 कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग के कारण गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को ठाकुरली स्टेशन के पास इमरजेंसी में रोक दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की सूझभूज से आग को तुरंत बुझा दिया गया और सभी यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि घटना के दौरान पहियों से भारी धुआं निकलता देखकर कुछ यात्री डर से घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और उसके बाद ट्रेन के रुकते ही सभी बाहर निकलने लगे।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहां कि यह बहुत मामूली आग थी, जो वायर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. कर्मचारी द्वारा दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके इस आग को तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने  बताया कि घटना के 20 मिनट बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए ठाकुरली स्टेशन से रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट देरी के साथ सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर रवाना हुई थी।

ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग

Gorakhpur Express Fire Accident: गोरखपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, पढ़ें हादसे की पूरी जानकारी

अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ब्रेक बाइंडिंग प्रक्रिया के दौरान ट्रेन के ब्रेक पहियों से टकराकर जाम हो जाते हैं। जिसके कारण इससे भारी धुआं निकलने लगता है और अधिक गर्मी होने के कारण आग भी लग जाती है। बता दें ठाकुरली रेलवे स्टेशन मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से तकरीबन 37 किलोमीटर दूर हैं।

 

 

 

Leave a comment