Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ता सियासी संग्राम; CM सैनी और भूपेंद्र हुड्डा में तीखी जुबानी जंग, विकास और घोटालों पर आमने-सामने

हरियाणा में सियासी तनाव बढ़ा, CM नायब सैनी और भूपेंद्र हुड्डा के बीच विकास और घोटालों को लेकर तीखी बयानबाजी जारी। दोनों नेता आमने-सामने, सियासी माहौल गरमाया

हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक तरफ हुड्डा ने भाजपा सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरा, वहीं दूसरी ओर सैनी ने आंकड़ों के साथ पलटवार कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

हुड्डा का आरोप – ‘भाजपा सरकार में बड़े प्रोजेक्ट्स नदारद’

Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ता सियासी संग्राम; CM सैनी और भूपेंद्र हुड्डा में तीखी जुबानी जंग, विकास और घोटालों पर आमने-सामने

शुक्रवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन में हरियाणा में कोई बड़ा उद्योग, यूनिवर्सिटी या मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं हुआ। हुड्डा ने कहा, "प्रदेश में न ही कोई बड़ी परियोजना आई और न ही कोई निवेश बढ़ा। बेरोजगारी और अपराध चरम पर हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।"

उन्होंने खास तौर पर पेपर लीक घोटाले और खनन घोटाले का जिक्र करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। हुड्डा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक में धांधली हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

CM सैनी का पलटवार – ‘हरियाणा ने विकास की नई इबारत लिखी’

Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ता सियासी संग्राम; CM सैनी और भूपेंद्र हुड्डा में तीखी जुबानी जंग, विकास और घोटालों पर आमने-सामने

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हुड्डा के आरोपों पर करारा जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7.66 लाख नए एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) स्थापित हुए हैं, जिससे 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना चल रही है और अब तक 79 नए कॉलेज खोले जा चुके हैं, जिनमें 30 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं।

ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा

सीएम सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ई-गवर्नेंस मॉडल लागू किया है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को परिवार पहचान पत्र (PPP) से जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा, "बिना पर्ची-खर्ची के 1.71 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की सफलता के कारण हरियाणा पूरे देश में मिसाल बन रहा हैं।"

Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ता सियासी संग्राम; CM सैनी और भूपेंद्र हुड्डा में तीखी जुबानी जंग, विकास और घोटालों पर आमने-सामने

कांग्रेस का बड़ा प्लान – विधानसभा सत्र में घेरने की तैयारी

हुड्डा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी में है। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो रहा है। जहां भाजपा अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना चाहती है, वहीं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटी हैं।

Leave a comment