ICC Champions Trophy 2025: ट्रेविस हेड का रिकॉर्डतोड़ धमाका, चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचकर बने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज फिफ्टीमेकर

ट्रेविस हेड ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उनके विस्फोटक प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हेड ने महज 34 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया और 19 साल पुराना ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हेड ने रचा नया इतिहास

ICC Champions Trophy 2025: ट्रेविस हेड का रिकॉर्डतोड़ धमाका, चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचकर बने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज फिफ्टीमेकर

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोक दिया गया और फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका। हालांकि, इस छोटे से खेल में भी ट्रेविस हेड ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 34 गेंदों में 59 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था।

इस पारी के साथ ही हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेमियन मार्टिन के नाम था, जिन्होंने 2006 में जयपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 35 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। हेड ने यह रिकॉर्ड एक गेंद पहले ही तोड़कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

अफरीदी के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके हेड

हालांकि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभी भी शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 2002 में नीदरलैंड के खिलाफ महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। भारत की ओर से यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। 

ICC Champions Trophy 2025: ट्रेविस हेड का रिकॉर्डतोड़ धमाका, चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचकर बने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज फिफ्टीमेकर

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

* ट्रेविस हेड - 34 गेंद
* डेमियन मार्टिन - 35 गेंद
* जेम्स फॉल्कनर - 38 गेंद
* एंड्रयू साइमंड्स - 40 गेंद
* मिचेल जॉनसन - 40 गेंद

Leave a comment