भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पिनाका रॉकेट सिस्टम के एयर वर्जन पर काम शुरू कर दिया है। यह कदम भारतीय वायु सेना (IAF) की ताकत को नई दिशा देने के साथ-साथ महंगे मिसाइल और रॉकेट सिस्टम पर खर्च को कम करने में मदद करेगा।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने स्वदेशी पिनाका रॉकेट सिस्टम के सतह से हवा में मार करने वाले ट्रक माउंटेड वर्जन को अब हवा से सतह पर वार करने वाले एयर वर्जन में बदलने का काम शुरू कर दिया है। डीआरडीओ का उद्देश्य है कि भारतीय वायु सेना को अपने फाइटर जेट के लिए अधिक सटीक और लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी रॉकेट उपलब्ध कराई जा सके।
इसके लिए तकनीकी और परीक्षण दोनों स्तरों पर काम तेज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिनाका एयर वर्जन की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के देशों में भी शुरू हो गई है, जिससे यह रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
पिनाका रॉकेट एयर वर्जन: आर्मी वर्जन से अलग
![]()
पिनाका रॉकेट का मौजूदा ट्रक-माउंटेड लैंड वर्जन पहले ही भारतीय सेना के लिए कामयाब साबित हो चुका है। अब DRDO इसे एयर वर्जन में बदल रहा है, ताकि इसे सभी आधुनिक फाइटर जेट से इस्तेमाल किया जा सके। एयर वर्जन की लंबाई लगभग 4.8 मीटर रखी जाएगी, ताकि जेट की एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस पर कोई असर न पड़े। इसके अलावा प्रपल्शन और कंट्रोल सिस्टम में भी कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। पिनाका एयर वर्जन में निम्नलिखित तकनीकी खूबियां होंगी:
- प्रिसिजन गाइडेंस: मिड-कोर्स करेक्शन के लिए GPS और इंटरनल नैविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल।
- लंबी रेंज: यह एयर वर्जन सरफेस-टू-एयर वर्जन की तुलना में अधिक दूरी तक टारगेट को मारने में सक्षम होगा।
- बेहतर क्षमता: पायलट को टारगेट के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी; इससे एयर डिफेंस सिस्टम की चपेट में आने का खतरा कम होगा।
पिनाका एयर वर्जन महंगी क्रूज मिसाइलों और अनगाइडेड रॉकेट्स की तुलना में किफायती विकल्प होगा। दुश्मन के रडार पर पकड़ में आना मुश्किल होगा, जिससे यह रॉकेट लॉजिस्टिक हब, सैनिक बेस और रडार सिस्टम पर सटीक हमले करने में सक्षम रहेगा। DRDO का कहना है कि मौजूदा पिनाका फ्रेमवर्क पर ही एयर वर्जन बनाया जा रहा है। इससे विकास पर लगने वाला खर्च कम होगा और समय की बचत भी होगी। इससे भारतीय वायु सेना को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक नई ताकत मिलेगी।
वैश्विक मांग और फ्रांस का इंटरेस्ट
पिनाका रॉकेट एयर वर्जन की मांग न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के कई देशों से बढ़ने लगी है। ताजा चर्चा फ्रांस तक पहुंची है, जो इस सिस्टम में रुचि दिखा रहा है। DRDO का लक्ष्य है कि यह रॉकेट अत्याधुनिक फाइटर जेट के लिए उपयुक्त और प्रभावी साबित हो। ‘पिनाका’ का नाम भगवान शिव के दिव्य धनुष पर रखा गया है। हिंदू धर्मग्रंथों जैसे रामायण और शिव पुराण में पिनाका को बुराई के नाशक, ब्रह्मांडीय संतुलन बनाए रखने वाला और शक्ति का प्रतीक बताया गया है।











