ICC Women ODI Rankings: महिलाओं की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनी नंबर-1, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाडी?

ICC Women ODI Rankings में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनीं नंबर-1। जानें टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं और किसने किया धमाल, साउथ अफ्रीकी

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट हाल ही में आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने हाल ही में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी ने महिला वनडे बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने हालिया शानदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। वोल्वार्ट ने सीरीज के दौरान लगातार प्रभावशाली पारियां खेलीं, जिससे उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला। वहीं, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नेट सिवियर ब्रंट को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। स्मृति मंधाना, जो पहले शीर्ष स्थान की दावेदार थीं, अब थोड़ा नीचे खिसक गई हैं। 

 लौरा वोल्वार्ट ने हासिल किया पहला स्थान 

ICC Women ODI Rankings: महिलाओं की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनी नंबर-1, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाडी?

आईसीसी महिला बल्लेबाजों की नई वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है और उनके अब 765 रेटिंग अंक हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी रैंकिंग में ऊपर आई हैं और दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, उनके 733 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड की नेट सिवियर ब्रंट, जो पहले नंबर-1 पर थीं, अब तीसरे स्थान पर आ गई हैं, उनके 732 रेटिंग अंक हैं।

लौरा वोल्वार्ट पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई मैचों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2016 में वनडे में डेब्यू करने के बाद, वोल्वार्ट ने अब तक 100 वनडे मैच खेले हैं और 8 शतकों और 33 अर्धशतकों सहित 4242 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 184 रन है। उनकी हालिया फॉर्म ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई हैं।

टॉप-10 में मात्र एक भारतीय खिलाडी

ICC Women ODI Rankings: महिलाओं की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनी नंबर-1, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाडी?

आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में इस समय सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना टॉप-10 में शामिल हैं, और वह पांचवे पायदान पर स्थित हैं। मंधाना के पास इस समय 700 रेटिंग अंक हैं, लेकिन उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में मंधाना का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है, और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी रैंकिंग पर असर पड़ा है। हालांकि, वह भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं और उम्मीद की जाती है कि वे जल्दी ही अपने फॉर्म में लौटेंगी।

ICC वनडे रैंकिंग की टॉप-10 महिला बल्लेबाज

ICC Women ODI Rankings: महिलाओं की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनी नंबर-1, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाडी?

* लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका) -  765 रेटिंग अंक

* चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) - 733 रेटिंग अंक

* नेट सेवियर ब्रंट (इंग्लैंड) - 732 रेटिंग अंक

* एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया) -  714 रेटिंग अंक

* स्मृति मंधाना (भारत) - 700 रेटिंग अंक

* बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) -  700 रेटिंग अंक

* मैरीजाने कैप (दक्षिण अफ़्रीका) -  656 रेटिंग अंक

* सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) -  654 रेटिंग अंक

* एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 650 रेटिंग अंक

* हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) -  647 रेटिंग अंक

Leave a comment