IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की शुरुआत, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर से 16 नवंबर 2024 तक

आईडीबीआई बैंक ने 1000 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती का एलान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर से 16 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्नातक पास और कंप्यूटर/आईटी का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। भर्ती के तहत परीक्षा 1 दिसंबर 2024 (संभावित) को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है। आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव (सेल्स और ऑपरेशन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2024 से शुरू हो जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की योग्यता और आयु सीमा

IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की शुरुआत, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर और आईटी का ज्ञान होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को उम्र की सीमा में नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की शुरुआत, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में जाना होगा। उसके बाद, भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद, उम्मीदवारों को अन्य विवरण, हस्ताक्षर और फ़ोटोग्राफ अपलोड करना होगा। अंत में, उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करके पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन शुल्क

IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की शुरुआत, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (पर्सन विद डिसएबिलिटी) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन

IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की शुरुआत, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें भर्ती की अगली चरणों में शामिल किया जाएगा, जिसमें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करना अनिवार्य है।

Leave a comment