इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 में कनाडा की एंट्री, भारत संग AI सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 में कनाडा की आधिकारिक भागीदारी। मंत्री इवान सोलोमन की मौजूदगी में AI, निवेश और टेक सहयोग पर फोकस।

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 में कनाडा ने आधिकारिक भागीदारी की घोषणा की। मंत्री इवान सोलोमन समिट में शामिल होंगे। इस पहल से भारत-कनाडा के बीच एआई, डिजिटल इनोवेशन और निवेश सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः भारत और कनाडा के रिश्तों में नई गर्माहट देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 में कनाडा ने आधिकारिक रूप से भाग लेने का ऐलान किया है। नई दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग ने घोषणा की है कि वह इस हफ्ते भारत के साथ अपनी AI पार्टनरशिप को मजबूत करने और भविष्य की इकॉनमी को आकार देने वाले ग्लोबल लीडर्स के साथ जुड़ने के लिए एक्सपो में मौजूद रहेगा।

कनाडा के मंत्री और एआई कंपनियां होंगी शामिल

कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन मंत्री इवान सोलोमन सीनियर 18 से 21 फरवरी तक चलने वाले इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और टेक्नोलॉजी सहयोग पर चर्चा करेंगे।

कनाडाई एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई कंपनियां भी इस एक्सपो में भाग लेंगी। कनाडा उच्चायोग के अनुसार इस यात्रा का फोकस प्रैक्टिकल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाना है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

एआई सहयोग से बढ़ेंगे निवेश के अवसर

कनाडा ने माना है कि इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो उसके लिए एक बड़ा अवसर है। इससे कनाडाई कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजार में प्रवेश का मौका मिलेगा। साथ ही भारत में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने और संयुक्त प्रोजेक्ट्स शुरू करने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 में कनाडा की एंट्री, भारत संग AI सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

कनाडा का मानना है कि इस सहयोग से उसकी ग्लोबल इकॉनमी में कॉम्पिटिटिव पोजीशन मजबूत होगी। भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल और टेक बाजारों में से एक है। ऐसे में एआई और नई टेक्नोलॉजी में साझेदारी दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

बदलते रिश्तों का प्रतीक

यह एआई एक्सपो भारत और कनाडा के बदलते रिश्तों का प्रतीक बन सकता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव देखने को मिला था। खासकर पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में संबंधों में खटास आई थी।

हालांकि अब दोनों देश सहयोग और संवाद के रास्ते पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्र ऐसे मंच बन सकते हैं जहां से रिश्तों को नई दिशा मिल सकती है।

वैश्विक मंच पर सहयोग

इवान सोलोमन की भारत यात्रा से पहले वह जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भाग ले चुके हैं। इसके बाद भारत में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि कनाडा एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनी प्राथमिकता में रख रहा है।

भारत भी एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और उसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में कनाडा के साथ सहयोग से रिसर्च, डेवलपमेंट और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ताकत मिल सकती है।

Leave a comment