IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

 

आईपीएल के 36वें रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से मात दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

स्पोर्ट्स:  कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से मात दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 221 रन पर ढेर हो गई। कोलकाता की ओर से फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और आंद्रे रसेल ने टीम के लिए आलराउंडर प्रदर्शन किया।

फिल सॉल्‍ट की तूफानी पारी

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत बहुत ही शानदार रही. सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्‍ट और बतौर ओपनर उतरे सुनील नरेन ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 56 रन बनाए। फिल सॉल्‍ट ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 48 रन बनाए। सुनील नरेन (10) और अंगरिक्ष रघुवंशी (03) रन ने अपना विकेट जल्द गंवा दिया।

अय्यर ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स का मिडिल आर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। उसके बाद टीम की कमान कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाली और अपनी टीम के लिए 36 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर (16), रिंकू सिंह (24) और आंद्रे रसेल (27*)औ रन नाबाद के साथ छोटी-छोटी साझेदारी की. आरसीबी के लिए यश दयाल और कैमरन ग्रीन ने दो-दो तथा मोहम्‍मद सिराज को एक सफलता प्राप्त हुई।

विल जैक्स का अर्धशतक

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

कोलकाता के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 35 रनों के स्कोर तक विराट कोहली (18) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (07) का विकेट जल्दी गंवा दिया था. इसके बाद विल जैक्स और रजत पाटीदार ने शतकीय साझेदारी करके आरसीबी को मैच में वापस लाया साथ ही जीत की आस भी दिखाई। जैक्स और पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. जैक्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन बनाए।

रजत पाटीदार की आतिशी फिफ्टी

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

रजत पाटीदार ने जैक्स का अच्छा साथ दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाटीदार ने 23 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के की मदद से 52 राण की अर्धशतकीय पारी खेली। पटीदार और जैक्स के आउट होने के बाद एक बार कोलकाता ने मैच में जबरदस्त वापसी की और आरसीबी का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 155 रन था।

आरसीबी ने की आखरी गेंद तक लड़ाई

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुयश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक के बीच हुई 32 रनों की साझेदारी ने एक बार फिर से मैच में ट्विस्ट ला दिया। यह मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंचा गया था. दिनेश कार्तिक (25) और प्रभुदेसाई (24) के आउट होने के बाद एक बार ऐसा लग रहा था कि कोलकाता इस मैच को अब आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन आखिरी ओवर में कर्ण शर्मा ने दर्शकों और दोनों टीम की धड़कनें बढ़ा दीं. कर्ण शर्मा ने सात गेंदों में 20 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।

आंद्रे रसेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, केकेआर ने एक रन से मारी बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग हर क्षेत्र में शानदार कारनामा किया। बल्लेबाजी क दौरान 20 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 25 रन देकर विल जैक्स (55), रजत पाटीदार (52) और दिनेश कार्तिक (25) रन को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा कोलकाता के लिए हर्षित राणा और सुनील नरेन दो-दो, तथा वरुण चक्रवर्ती और स्टार्क को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment