IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 55वां मुकाबला में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी।  मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने अपनी चमक बिखेर दी। मुंबई की इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेश रोमांचक हो गई।

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

स्पोर्ट्स: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से धूल चटा दी। टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने सूर्याकुमार यादव और तिलक वर्मा की शानदार साझेदारी की बदौलत सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

सूर्या और तिलक की मैच विनिंग शतकीय साझेदारी

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

सनराइजर्स हैदराबाद के 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब रही. टीम ने मात्र 31 के स्कोर पर अपने तीन बहुमूल्य विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन (9), रोहित शर्मा (4) और नमन धीर (0) रन बनाकर जल्दी पवैलियन लौट गए. उसके बाद सूर्याकुमार यादव और तिलक वर्मा टिक कर बल्लेबाजी की और टीम को मैच जिताकर ही वापस लौटे। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 79 गेंदों में 143 रन की मैच विनिंग पार्टनर्शिप निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्के की मदद से शानदार 102 रन बनाए।

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

तिलक वर्मा ने एंकर का रोल अदा करते हुए सूर्यकुमार यादव का बखूबी साथ निभाया। सूर्या और तिलक ने मुंबई की लड़खड़ाती टीम को संभाला और तेजी से रन भी बटोरे। तिलक ने 32 गेंदों का सामना करके  6 चौकों की मदद से 37 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वक कुमार, मार्को यानसन और पैट कमिंस को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।

कमिंस की कप्तानी पारी की बदौलत हैदराबाद ने खड़ा किया फाइटिंग स्कोर

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए। सनराइजर्स की टीम ने एक समय 136 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने मात्र 17 गेंदों का सामना करके दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए और अपनी टीम का स्कोर 173 रन तक पहुंचाया।

ट्रेविस हेड की जुझारू पारी

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी जीतनी शानदार हो रही थी वैसा अंदाज इस मैच में देखने को नहीं मिला। शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 30 गेंदों का सामना करके सात चौके और एक छक्का की मदद से 48 रन की जुझारू पारी खेली। इनके अलावा नितीश रेड्डी केवल 20 रन बना पाए। मयंक अग्रवाल (5) और अभिषेक शर्मा (11) रन बनाकर जल्दी पवैलियन लौट गए।

पीयूष चावला और हार्दिक पंड्या को मिली तीन-तीन सफलता

IPL 2024 MI vs SRH Match: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दी मात, सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक, मुंबई की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेश

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुंबई के गेंदबाजों ने खासा अंकुश लगाया। मुंबई के लिए अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन सफलता हासिल की। उन्होंने ट्रेविस हेड (48), हेनरिक क्लासेन (2) और अब्दुल समद (3) को अपना शिकार बनाया। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. उन्होंने ने नितीश कुमार रेड्डी (20), मार्को जानसेन (17) और शाहबाज अहमद (10) का विकेट चटकाया।  इनके अलावा मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment