Bihar News: भागलपुर में दो महीने में 25 फीट गिरा भू-गर्भ का जलस्तर, पानी के लिए लोगों में मची हाहाकार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार में जनवरी के महीने में 100 फीट की गहराई पर पर्याप्त पानी मिल जा रहा था। लेकिन अब गर्मी का मौसम शुरू ही हुआ है कि पानी 125 से 140 फीट की गहराई तक पहुंच गया है। जलस्तर अगर इसी तरह से नीचे गिरता गया तो शहर के लोग पानी की एक-एक बून्द के लिए तड़प-तड़प मर जाएंगे।

भागलपुर: बिहार के कुछ शहरों में पिछले दो-तीन महीने में भू-गर्भ का जलस्तर सामान्य से 25-30 फीट नीचे तक गिर गया है। इसकी वजह से नाथनगर और दक्षिणी क्षेत्र के साथ-साथ शहर का अधिकतर हिस्सा गंभीर जल संकट की चपेट में आ चूका है। सरकारी बोरिंगों ने भी पानी खींचना या तो बंद या फिर बहुत कम मात्रा में पानी की आवक हो रही हैं। लोगों के घरों तक पीने का पानी भी प्राप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। घरेलू कार्यों के लिए उन्हें घर से दूर स्थित प्याऊ से मटके भरकर पानी लाना पड़ रहा हैं। नगर निगम दावा किया है कि जलसंकट को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे।

Bihar News: भागलपुर में दो महीने में 25 फीट गिरा भू-गर्भ का जलस्तर, पानी के लिए लोगों में मची हाहाकार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अधियकृ ने Subkuz.com को बताया कि पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए जरूरत के हिसाब से पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। बताया गया है कि जनवरी महीने के अंत तक 100 फीट की गहराई तक पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा था। लेकिन अब 125 से 150 फीट की गहराई में पानी मिल रहा है। जलस्तर अगर इसी तरह नीचे खिसकता रहा तो आने वाले समय में शहर के लोग पानी के बिना तड़प-तड़प कर तिलमिलाते रह जाएंगे। शहर के मध्य क्षेत्र में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। यहां वाटर वर्क्स के द्वारा पानी की आपूर्ति लगातार की जा रही हैं।

यहां बोरिंगों में बढ़ाई जा रही पाइप

Bihar News: भागलपुर में दो महीने में 25 फीट गिरा भू-गर्भ का जलस्तर, पानी के लिए लोगों में मची हाहाकार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक नगर निगम शहर की 15 बोरिंग में कालम पाइप की संख्या बढ़ा दी है। इसमें साहेबगंज, नाथनगर में स्थित बोरिंग नंबर दो, तांती बाजार वार्ड तीन, पीपरपांती में, नरगा काली मंदिर के पास, वार्ड 47 में इशाकचक के पास, महेशपुर काली मंदिर के पास, कर्णगढ़, महादेव तालाब के किनारे, मोजाहिदपुर, अंबई, जैन मंदिर मार्ग के किनारे, लालूचक, खादी भंडार के पास, बूढ़ानाथ सचिदानंदनगर, वार्ड 48 रेलवे लाइन के पास, शियाटोली के डीप बोरिंग वऔर प्याऊ के पास शामिल बोरिंग हैं।

बताया गया है कि शहर में नगर निगम की जलकल शाखा से 61 और संवेदक के माध्यम से 18 डीप बोरिंग के द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था होती है। इसमें से सात बोरिंग ने दम तोड़ दिया हैं। जिसमें मोमिन टोला के कनारे, वार्ड 42 की ठाकुरबाड़ी के पास, कबीरपुर, मानिकपुर क्षेत्र आदि शामिल है। मुंदीचक और भीखनपुर में पाइप लाइन फटने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही, जिससे जलसंकट गहराया। भीखनपुर में पिछले तीन माह से इलाके की दो हजार से अधिक आबादी पानी के कारण परेशान है। जलकल शाखा प्रभारी जयप्रकाश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को मुख्य मार्ग से बहने वाले पानी को दिन में रखकर पाइप के लिकेज को ठीक कर दिया गया हैं।

Leave a comment