Bihar Politics News: कमर दर्द के कारण अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव, दर्द के बावजूद पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में की सभा, पढ़ें पुरी खबर

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों कमर के दर्द से काफी परेशान दिख रहे हैं। इसलिए उन्होंने पटना के IGIMS हॉस्पिटल में जाकर एमआरआई कराया। कमर दर्द के बावजूद तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करने में एक्टिव नजर आए।

पटना:  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव इन दिनों फिलहाल कमर दर्द के कारण काफी तकलीफ में नजर आ रहे हैं। इस दर्द के चलते उन्हें पटना के IGIMS (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) हॉस्पिटल में MRI (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) टेस्ट कराते हुए एक सोशल मीडिया वीडियों पर देखा गया। अस्पताल में उनके साथ कई नेता और समर्थक उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव सोमवार (६ मई) को पटना के अस्पताल में एमआरआई करवाने पहुंचे थे।

दर्द के बावजूद तेजस्वी ने की सभा

Bihar Politics News: कमर दर्द के कारण अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव, दर्द के बावजूद पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में की सभा, पढ़ें पुरी खबर

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि भारी कमर दर्द के बावजूद भी तेजस्वी यादव चुनावी सभा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वह लगातार चुनाव प्रचार करने में सक्रिय नजर आ रहे है. तेजस्वी सोमवार को सारण और सिवान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। इन दोनों जगहों पर उनके साथ मुकेश कुमार सहनी उपस्थित रहे। मंच पर भाषण के दौरान सहनी ने तेजस्वी को हाथ से सहारा भी दिया। जिससे लोगों के बीच इस दर्शय का काफी अच्छा संदेश पहुंचा। रविवार को कमर दर्द में अचानक बढ़ोतरी होने के कारण तेजस्वी यादव को पटना एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते हुए लोगों ने देखा था।

उठने और बैठने में आ रही काफी परेशानी

Bihar Politics News: कमर दर्द के कारण अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव, दर्द के बावजूद पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में की सभा, पढ़ें पुरी खबर

अधिकारी ने जानकारी के आधार पर बताया कि तेजस्वी यादव को चलने, उठने और बैठने में काफी ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी उन्होंने चुनावी सभाओं को रद्द नहीं किया। परेशानी के चलते उन्होंने शनिवार को दो चुनावी सभा की थी। तेज दर्द के बाद तेजस्वी ने रविवार की रात अपने आवास में आराम किया। इसके बाद अगले दिन सोमवार को फिर से तैयार होकर चुनावी सभा करने के लिए निकल पड़े।

सूत्रों ने बताया कि कमर में तकलीफ होने के बाद भी उन्होंने सारण में अपनी बहन और इस लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रोहिणी कुमारी आचार्य के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया साथ ही जनता से वोट मांगे। मंच पर खड़े होने में उन्हें काफी ज्यादा दिक्कत हो रही थी। ऐसे में मुकेश कुमार सहनी ने उनके लिए हनुमान बनकर सहारा दिया।

Leave a comment