IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 47 रन से हरा दिया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई।

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

स्पोर्ट्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी इस जीत के बाद अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराने के साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा।

दिल्ली की खराब शुरुआत

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली की शुरुआत बहुत खराब रही. टीम ताश के पत्तों की तरख बिखरती हुई नजर आ रही थी. डेविड वॉर्नर मात्र एक रन और अभिषेक पोरेल दो रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ अच्छे शॉट लगे. उन्होंने आठ गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। कुमार कुशाग्र दो रन बना कर ही पवैलियन लौट गए। इसके बाद शाई होप ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 36 गेंद में 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। होप ने 23 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर लोकी फर्ग्यूसन का शिकार हो गए।

अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत के मध्यक्रम में नहीं होने से अनुभव की कमी साफ-साफ नजर आई। ट्रिस्टन स्टब्स भी मात्र तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में कप्तानी का भार अक्षर पटेल के कंधो पर था. हालांकि अक्षर ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। अक्षर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला। आरसीबी की और से यश दयाल को तीन तथा लोकी फर्ग्यूसन को दो व स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 187 रन

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 187 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। बेंगलुरु की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और कप्तान फाफ डुप्लेसिस छह रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बन गए। इसके बाद विराट ने कुछ बड़े शॉट खेले और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराकर कोहली की पारी का अंत कर दिया। विराट 13 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया।

विल जैक्स और रजत पाटीदार की शानदार साझेदारी

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विल जैक्स और रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की है. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार ने मात्र 32 गेंदों  करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की बेहतरीन पारी खेली। रजत ने अपने आईपीएल करियर का सातवां और इस सीजन का पांचवां अर्धशतक लगाया हैं।

IPL 2024 RCB vs DC Match: बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से दी शिकस्त, रजत पाटीदार और विल जैक्स की तूफानी पारी, अक्षर पटेल की कप्तानी पारी बेकार

विल जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन के शानदार पारी खेली। इनके बाद कैमरन ग्रीन 24 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 32 रन का योगदान दिया। इनके बाद बल्लेबाजी करने आए महिपाल लोमरोर (13), दिनेश कार्तिक (0) और स्वप्निल सिंह (0) कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी पवैलियन लौट गए। कर्ण शर्मा (6) और मोहम्मद सिराज (0) दोनों ही रन आउट हो गए। दिल्ली के लिए खलील अहमद और रसिख डार को दो-दो तथा ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

 

Leave a comment