IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

आईपीएल न्यूज़ , स्पोर्ट हिंदी न्यूज़ , क्रिकेट हिंदी न्यूज़ , इंडिया न्यूज़ , लोकसभा चुनाव की खबर , राजस्थान जिन्दी न्यूज़ , लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ ,खेल खबर

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट से विजय हासिल की। सीएसके को राजस्थान ने 142 रन का लक्ष्य दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीताया।

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

स्पोर्ट्स: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2024 के 61वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से धूल चटा दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के लिए 142 रन का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई ने इस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा हैं।

चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

राजस्थान रॉयल्स के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही. टीम ने खराब दौर से गुजर रहे रचिन रविंद्र (27) रन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। रचिन रविंद्र ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 32 रन की साझेदारी निभाई। रचिन को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए डेरिल मिचेल ने 13 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। गायकवाड़ ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए 35 रन जोड़े। ऋतुराज गायकवाड़ ने मोईन अली (10), शिवम दुबे (18), रविंद्र जडेजा (5) और समीर रिजवी नाबाद 18 रन के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारी की थी। गायकवाड़ ने 41 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन को दो तथा युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

राजस्थान की पारी का आगाज शानदार

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

राजस्थान रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बोर्ड पर लगाए। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने शानदार तरीके से पारी का आगाज किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। लेकिन सिमरजीत सिंह ने दोनों छह राण के अंतराल पर पवेलियन भेज दिया। जायसवाल ने 21 गेंदों में 24 रन और बटलर ने 25 गेंदों पर 21 रन बनाए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान संजू सैसमन कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 15 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।

रियान पराग की नाबाद पारी

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

राजस्थान रॉयल के लिए रियान पराग सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्का की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। इनकी 47 रन की पारी की बदौलत ही टीम 141 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। पराग ने संजू सैसमन के साथ मिलाकर अपनी टीम के लिए 42 रन जोड़े। ध्रुव जुरेल ने 18 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौको की मदद से 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जुरेल ने रियान पराग के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई।

सिमरजीत सिंह को मिली तीन सफलता

IPL 2024 CSK vs RR Match: चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, ऋुतराज गायकवाड़ ने दिखाया बल्ले का दम, सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सिमरजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने  में विफल रही. सिमरजीत ने यशस्वी जायसवाल (24), जोस बटलर (21) और कप्तान संजू सैमसन (15) को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने भी दो सफलता हासिल की।

Leave a comment