IPO List: शेयर बाजार में बंपर मुनाफा! इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड

इस हफ्ते 3 नए आईपीओ खुलेंगे, जिनमें Property Share REIT, Nisus Finance Services और Emerald Tyre Manufacturers शामिल हैं। 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड। आईपीओ खुले

इस हफ्ते तीन नए IPO खुलने जा रहे हैं, जिनमें पहला Property Share REIT, दूसरा Nisus Finance Services और तीसरा Emerald Tyre Manufacturers Limited शामिल हैं। इन IPOs से निवेशकों को शेयर बाजार में बंपर कमाई का मौका मिलेगा।

IPO List: अगर आप शेयर बाजार से जुड़ने का सोच रहे हैं तो आने वाला सप्ताह आपके लिए खास रहेगा। इस हफ्ते 3 नए आईपीओ खुलेंगे और 8 आईपीओ की लिस्टिंग होगी। यह महीने का आखिरी महीना है, और निवेशक अब सोच-समझकर निवेश कर रहे हैं।

कौन से नए IPO खुल रहे हैं?

IPO List: शेयर बाजार में बंपर मुनाफा! इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड

इस हफ्ते जिन तीन आईपीओ का आगाज होगा, उनमें एक मुख्य बोर्ड से और बाकी दो SME सेगमेंट से हैं। इन आईपीओ में Property Share REIT, Nisus Finance Services और Emerald Tyre Manufacturers Limited शामिल हैं।

प्रॉपर्टी शेयर REIT

IPO List: शेयर बाजार में बंपर मुनाफा! इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड

यह आईपीओ मुख्य बोर्ड से है, जिसका इश्यू साइज 352.91 करोड़ रुपये है। कंपनी इस इश्यू के तहत पूरी तरह से फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसकी लिस्टिंग 9 दिसंबर को हो सकती है। प्राइस बैंड 10 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है।

निसस फाइनेंस सर्विसेज

IPO List: शेयर बाजार में बंपर मुनाफा! इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड

यह SME सेगमेंट का आईपीओ है, जिसमें इश्यू साइज 114.24 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के तहत 56.46 लाख फ्रेश शेयर और 7.01 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के रूप में जारी होंगे। यह आईपीओ 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसकी लिस्टिंग 11 दिसंबर को होगी। प्राइस बैंड 170 से 180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

एमरल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड

IPO List: शेयर बाजार में बंपर मुनाफा! इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, 8 कंपनियां होंगी लिस्टेड

यह भी SME बोर्ड का आईपीओ है, जिसमें इश्यू साइज 49.26 करोड़ रुपये है। कंपनी 49.86 लाख फ्रेश शेयर और 1.99 लाख ओएफएस शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसकी लिस्टिंग 12 दिसंबर को होगी। प्राइस बैंड 90 से 95 रुपये प्रति शेयर है।

अगले हफ्ते लिस्ट होने वाले 8 आईपीओ

अगले हफ्ते कुल 8 आईपीओ की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इन कंपनियों में राजेश पावर सर्विसेज, C2C एडवांस्ड सिस्टम्स, राजपूताना बायोडीजल, अभा पावर एंड स्टील, एपेक्स इकोटेक, अग्रवाल टफन ग्लास इंडिया, सुरक्षा डायग्नोस्टिक, और गणेश इंफ्रावर्ल्ड शामिल हैं।

Leave a comment