Jaipur Accident News: जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, क्राइम न्यूज़, न्यूज़

जयपुर में आज दोपहर भयंकर सड़क हादसा हो गया है। एक कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा प्रताप नगर इलाके के एनआरआई सर्किल के पास हुआ हैं।

Jaipur Accident News: जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले से भयंकर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुलिस ने जानकारी एक आधार पर बताया कि एक तेज स्पीड कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा प्रताप नगर इलाके के एनआरआई सर्किल के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित कार सब्जी ले जा रहे ट्रक से जाकर टकरा गई।

हादसे में दो छात्र की मौत

Jaipur Accident News: जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर में एक कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें प्रताप नगर इलाके के एनआरआई सर्किल के पास एक कार सब्जी ले जा रहे ट्रक से जाकर टकरा गई। जिसके बाद कार में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों व्यक्तियों को  महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामनगरिया स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अरुण कुमार ने बताया कि दोनों मृतक छात्रों की पहचान मानसरोवर के रहने वाले अमीश कुमार वाधवा और जगतपुरा निवासी वेदांत कुमार अहलूवालिया के रूप में हुई हैं।

लंदन में पढ़ाई करता था छात्र

Jaipur Accident News: जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) ने बताया मीडिया को बताया कि मरने वाले कार ड्राइवर की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है और वह अहलूवालिया के परिवार के लिए कार ड्राइवर का काम करता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए जाएंगे।पुलिस ने बताया कि वेदांत कुमार अहलूवालिया लंदन में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में जयपुर घूमने आया था, वहीं अमीश कुमार जयपुर के एक निजी कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स कर रहा था। दोनों पक्के मित्र थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी हैं।  

 

Leave a comment