Natwar singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भरतपुर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Natwar singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भरतपुर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख नटवर सिंह निधन हिंदी न्यूज़

95 साल की उम्र में देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का निधन हो गया है। नटवर सिंह ने करीब 31 साल तक विदेश सेवा में कार्य किया। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था।

Natwar singh Passed Away: देश के पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने शनिवार (10 अगस्त) को आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन की खबर दी। जिसके बाद पूरे भरतपुर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त को हुआ है। रणदीप ने एक्स पर लिखा कि देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन का समाचार बहुत ही दुखद है। ईश्वर उनके परिवार को यह सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Natwar singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भरतपुर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि

एक्स पर भजनलाल शर्मा ने लिखा, भारत के पूर्व विदेश मंत्री, नटवर सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि इनके आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा साथ ही इनके परिजनों को इस दुखद की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Natwar singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भरतपुर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

नटवर सिंह की पहचान

नटवर सिंह कांग्रेसी पार्टी से जुड़े हुए थे, इन्होने डॉ. मनमोहन सिंह के अधीन यूपीए के दौर में काम किया था। यह राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी स्कूलिया शिक्षा ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से ली थी, इसके बाद अजमेर के मेयो कॉलेज में आगे कि पढ़ाई की। जानकारी के मुताबिक, वे इंग्लैंड (England) के कैंब्रिंज विश्वविद्यालय (College) में पढ़ाई करने चले गए थे। बताया गया कि उनके पिता राजदरबार में अहम पद पर कार्य कर्ता थे।

1985 में राज्य मंत्री का पद ग्रहण किया

नटवर सिंह को साल 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुना गया। इसमें उन्होंने पुरे 31 साल तक अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड, चीन, पोलैंड, न्यूयॉर्क, जमैका, जाम्बिया और पाकिस्तान समेत कई देशों में काम किया है। बताया जा रहा है कि नटवर सिंह सन 1984 में विदेश सेवा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। फिर उसी साल नटवर सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया।

Natwar singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन, भरतपुर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शोक प्रकट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा की नटवर सिंह के निधन से काफी दुःख हुआ। वह अपनी बुद्धि के साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। मेरी संवेदनाएं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है।

Leave a comment