January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

जनवरी 2025 में होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों का शेड्यूल जानें। इनमें UPSC, SSC CGL, और RPSC जैसी परीक्षाएं शामिल हैं।

नया साल (2025) आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, और इसके साथ ही विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो जनवरी माह में होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। इसमें एसएससी सीजीएल, यूपीएससी, आरपीएससी और कई अन्य राज्यों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इन सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस पेज पर हम आपको जनवरी 2025 के महीने में होने वाली सभी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताएंगे।

जनवरी 2025 में होने वाली प्रमुख परीक्षाएं

1. यूपीएससी आरटी परीक्षा (UPSC RT Exam)

January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

• तारीख 11 जनवरी 2025

• UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा विभिन्न सरकारी पदों के लिए निर्धारित की गई है। यह परीक्षा बड़े पैमाने पर आयोजित होती है और लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं।

2. यूपीएससी ग्रेड बी एलडीसीई (UPSC Grade-B LDCE 2024)

January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

• तारीख 11 जनवरी 2025

• यह परीक्षा UPSC द्वारा ग्रेड B अधिकारियों के लिए आयोजित की जाती है। इसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सरकारी विभागों में काम करने का मौका प्राप्त करते हैं।

3. कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) टियर II परीक्षा

January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

• तारीख 18, 19, और 20 जनवरी 2025

• एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली CGL परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा है। यह परीक्षा देशभर में आयोजित होती है और सरकारी विभागों में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता हैं।

4. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल PET और DV (Physical Efficiency Test और Document Verification)

January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

• तारीख दिसंबर 2024 / जनवरी 2025

• विवरण यूपी पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया जनवरी में आयोजित की जाएगी।

• नैनीताल बैंक कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (Clerk) भर्ती परीक्षा

• तारीख जनवरी 2025 (प्रस्तावित)

• विवरण नैनीताल बैंक में क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित है। यह परीक्षा बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं।

• आरपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा

• तारीख 19 जनवरी 2025

• विवरण राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

एग्जाम डेट्स से कुछ दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

• इन सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथियों से पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यह दस्तावेज़ परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य होगा।

• आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड) भी लाना होगा। पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

फरवरी 2025 में भी महत्वपूर्ण परीक्षाएं

January 2025 Exam Calendar: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पूरी वैकेंसी वाइज डिटेल

अगर आप जनवरी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के बाद फरवरी में होने वाली परीक्षाओं के बारे में जानना चाहते हैं, तो फरवरी में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित होने जा रही हैं। इनमें से प्रमुख हैं

• यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा - 9 फरवरी 2025

• यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज (Preliminary) परीक्षा - 9 फरवरी 2025

• उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा - 9 और 10 फरवरी 2025

• इन परीक्षाओं के बारे में भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

आप सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए अपनी तैयारी में जुट जाएं और समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके अलावा, हम इस पेज को लगातार अपडेट करते रहेंगे, ताकि किसी भी परीक्षा की तारीख में बदलाव या नई जानकारी के बारे में आपको समय रहते जानकारी मिल सके।

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, तो इन महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तैयार करें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं!

Leave a comment