JEE Main Admit Card 2025: सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले होंगे उपलब्ध

JEE Main 2025 सेशन-2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह जारी होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अपडेट्स यहां पढ़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी। परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होगी। 

एजुकेशन: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेंस) सत्र 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा मार्च के दूसरे सप्ताह में एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर पाएंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

जेईई मेन 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी, अगर आपकी परीक्षा 3 अप्रैल को है, तो आपका एडमिट कार्ड 30 मार्च के आसपास जारी किया जाएगा।

कैसे करें डाउनलोड?

JEE Main Admit Card 2025: सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले होंगे उपलब्ध

NTA की आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर जाएं।
"Latest News" सेक्शन में एग्जाम सिटी स्लिप / एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

परीक्षा पैटर्न और शिफ्टिंग टाइमिंग

परीक्षा दो शिफ्टों में होगी

* सुबह: 9:00 AM - 12:00/12:30 PM
* दोपहर: 3:00 PM - 6:00/6:30 PM

रिजल्ट और आंसर की

JEE Main Admit Card 2025: सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह होगी जारी, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले होंगे उपलब्ध

* परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
* सेशन-2 का रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।

नोट: एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, कोई भी हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी।

Leave a comment