Jharkhand Accident News: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, BJP नेता के बेटे समेत तीन की मौत

झारखंड के रांची में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में BJP नेता के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी, सरा सरायकेला-खरसावां

झारखंड की राजधानी रांची में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोकर इलाके में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास मंगलवार तड़के हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

रांची: झारखण्ड के कोकर इलाके में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भयानक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 

मृतकों में सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा (22), खरसावां के बुरुडीह निवासी पृथ्वी सहदेव (19) और चाईबासा निवासी सुरजीत सिंकू (20) शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी हैं।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

Jharkhand Accident News: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, BJP नेता के बेटे समेत तीन की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक जमशेदपुर के गम्हरिया इलाके के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। अग्नि बेसरा अपने दोस्तों पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू के साथ स्कॉर्पियो में सफर कर रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें फंसे युवकों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अग्नि बेसरा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Jharkhand Accident News: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, BJP नेता के बेटे समेत तीन की मौत

अग्नि बेसरा सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपा नेता बास्को बेसरा के बेटे थे और एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे ने बेसरा परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पिछले साल अगस्त में ही उनके छोटे बेटे अनमोल बेसरा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब सात महीनों के अंदर अपने दूसरे बेटे को खोकर परिवार गहरे सदमे में हैं।

हादसे में तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन रांची पहुंचे, जहां मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे खड़े ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही हैं।

Leave a comment