Jharkhand Crime News: हजारीबाग में रंगदारी को लेकर फूंके पांच ट्रैक्टर, 10 दिन के भीतर 13 वाहन आग के हवाले, पढ़ें पूरी खबर

झारखंड हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, जमशेदपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

झारखंड के हजारीबाग में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। रंगदारी को लेकर अपराधियों ने बड़कागांव में पांच ट्रैक्टरों को जला दिया। बताया कि पिछले दस दिनों के भीतर 13 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया हैं।

बड़कागांव: बालू से होने वाले फायदे में सांझा करने की मांग कर रहे अपराधियों ने एक बार फिर आक्रोश का परिचय देते हुए गुरुवार रात एक बार फिर बड़कागांव में पांच ट्रैक्टरों को जला दिया। दस दिनों के अंदर अपराधियों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है और अबतक 12 ट्रैक्टरों को अपराधी ने आग के हवाले कर दिया हैं। हरली पंचायत स्थित समसी बागी ओवरब्रिज के निकट आगजनी में दो ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गए और तीन ट्रैक्टर में लगी आग को ग्रामीणों ने समय रहते बुझा दिया। अपराधियों के शिकार सुनील कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, सामु महतो, अमरीश कुमार के पिता गणेश कुमार महतो, छत्रधारी कुमार, पिता जीतन महतो, पंचम कुमार महतो बने हैं।

अपराधियों ने घटना स्थल पर छोड़ा लेटर

Jharkhand Crime News: हजारीबाग में रंगदारी को लेकर फूंके पांच ट्रैक्टर, 10 दिन के भीतर 13 वाहन आग के हवाले, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने घटनास्थल पर एक बार फिर चेतावनी लिखा हुआ लेटर छोड़कर गए है। पेपर में लिखा है कि ट्रैक्टर यूनियन ने हम लोगों को बार-बार अनदेखा किया। जब तक हमें पूरा पैसा नहीं मिलेगा तब तक ट्रैक्टर मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। 5 -6 दिन के अंदर-अंदर सभी ट्रैक्टर मालिक 15 लाख रूपये जमा कर ले। पर्चा में लिखा हुआ है कि अगर बड़कागांव में स्थित कोई भी ट्रैक्टर मालिक अगर पुलिस को इन्फॉर्म करेगा तो उसके परिवार के किसी भी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा।

दस दिन पहले चार ट्रेक्टरों में लगाई आग

Jharkhand Crime News: हजारीबाग में रंगदारी को लेकर फूंके पांच ट्रैक्टर, 10 दिन के भीतर 13 वाहन आग के हवाले, पढ़ें पूरी खबर

अपराधियों ने अवैध तस्करी में लगे ट्रैक्टर मालिकों को सूचना देते हुए 14 मई को बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ गांव में रात के समय तीन ट्रैक्टर में आग लगा की कोशिश की गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ से ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया था। उस समय भी इसी गैंगस्टर ग्रुप द्वारा पर्चा छोड़कर ट्रैक्टर मालिकों से प्रति ट्रैक्टर दो हजार रुपये महीने देने की मांग की थी।

बताया गया है की कांडतरी गांव में 18 मई गुरुवार को रात्री में दूसरी घटना को अंजाम देते हुए चार ट्रैक्टर में आग लगने से तीन ट्रैक्टर तो पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे, जबकि एक ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया गया था। कांडतरी निवासी विकास कुमार सैनी, शेखर कुमार चौधरी एवं अजय कुमार सैनी का ट्रैक्टर बुरी तरह जल गया था। लेकिन अजय कुमार सैनी का वाहन आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a comment