जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी: हाथों में हाथ लेकर पब्लिक ईवेंट में दिखाया रोमांटिक अंदाज

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और पॉप सिंगर कैटी पेरी ने हाल ही में पब्लिक ईवेंट में हाथों में हाथ लेकर रोमांटिक अंदाज दिखाया। जानिए कपल की स्टाइल और

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी ने हाल ही में अपने रिश्ते को पहली बार पब्लिक ईवेंट में दिखाया। दोनों स्विट्जरलैंड के डावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हाथों में हाथ डालकर पहुंचे, उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

World News: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों हॉलीवुड की चर्चित सिंगर कैटी पेरी के प्यार में हैं। हाल ही में एक पब्लिक ईवेंट में ट्रूडो और कैटी हाथ में हाथ डालकर रोमांटिक अंदाज में चलते नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। बीते मंगलवार को दोनों स्विट्जरलैंड के डावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी दिखाई दिए, जहां कैटी पूरे ईवेंट में लाइमलाइट लूटती रहीं। जस्टिन ट्रूडो और कैटी ने अपने रिश्ते की पुष्टि बीते साल अक्टूबर में की थी।
 
पहली बार पब्लिक में नजर आई नई जोड़ी

जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी ने बीते साल अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद से दोनों अक्सर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, यह पहला मौका है जब दोनों ने किसी पब्लिक ईवेंट में एक साथ भाग लिया। डावोस फोरम में जस्टिन ट्रूडो ने सॉफ्ट पावर और ग्लोबल इकोनॉमिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए, वहीं कैटी पेरी ने ग्लैमरस अंदाज में सभी का ध्यान खींचा।

फैंस ने दोनों की जोड़ी को बेहद प्यारा और आकर्षक बताया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने इस नए कपल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कई फैंस ने लिखा कि “ये जोड़ी सच में फायर है” और कुछ ने उन्हें नए पावर कपल के रूप में सराहा।

कैटी पेरी का पिछला रिलेशनशिप

कैटी पेरी हॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर हैं, जिनकी ग्लोबल पहचान उनके हिट गानों और रॉकस्टार अंदाज से है। जस्टिन ट्रूडो से मिलने से पहले कैटी का लंबा रिश्ता हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ था। कैटी और ऑरलैंडो की मुलाकात 2016 में हुई थी। दोनों ने तीन साल डेट करने के बाद 2019 में सगाई कर ली। शादी से पहले ही, 2020 में कैटी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी पिता ऑरलैंडो ब्लूम हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की और 2025 में अलग होने की घोषणा की।

कैटी बिना शादी के मां बनीं और अब उनकी बेटी के साथ नई जिंदगी जी रही हैं। उनकी बेटी भी कई बार सोशल मीडिया और इवेंट्स में सुर्खियां बटोरती रही है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ी थी। उनकी पूर्व पत्नी सोफिया ट्रूडो थीं। तलाक के बाद जस्टिन और कैटी की दोस्ती गहरी हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

दोनों को अक्सर छुट्टियां मनाते, डिनर डेट्स पर और निजी इवेंट्स में देखा गया है। डावोस फोरम उनके रिश्ते का पहला बड़ा पब्लिक कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों की जोड़ी ने ग्लोबल मीडिया का ध्यान खींचा।

रोमांटिक अंदाज 

डावोस फोरम में ट्रूडो और कैटी हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए। कैटी ने ब्लैक ग्लैमरस आउटफिट पहना था, जबकि जस्टिन ट्रूडो ने ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में क्लासी लुक दिया। दोनों की स्टाइल और केमिस्ट्री ने मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरों के साथ कई मीम्स और फैन पोस्ट्स भी वायरल हो रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा कि "ट्रूडो और कैटी का ये रिश्ता हमें हॉलीवुड और पॉलिटिक्स का नया पावर कपल दिखा रहा है।"

Leave a comment