Kashmir School Holidays: जम्मू और कश्मीर सरकार ने स्कूलों में 10 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियों का किया एलान, दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं भी हुई स्थगित

जम्मू और कश्मीर सरकार ने 10 दिसंबर से स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा की है। साथ ही, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जानें जानकारी

जम्मू और कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए यह अवकाश 10 दिसंबर से 28 फरवरी तक रहेगा, जबकि छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए छुट्टियां 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक होंगी। इसके अलावा, 10वीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया हैं।

जम्मू: जम्मू और कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय और बर्फबारी प्रभावित इलाकों में, साथ ही कश्मीर घाटी में स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश दो चरणों में लागू होगा। पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए यह अवकाश 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक रहेगा, जबकि छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में आयोजित की जा सकती हैं।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने की छुट्टी की घोषणा 

Kashmir School Holidays: जम्मू और कश्मीर सरकार ने स्कूलों में 10 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियों का किया एलान, दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं भी हुई स्थगित

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने आज शीत क्षेत्र (विंटर जोन) में स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शरदकालीन अवकाश की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए अवकाश 10 दिसंबर 2024 से शुरू होगा, जबकि माध्यमिक, उच्च और उच्चतर कक्षाओं के लिए यह 16 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होगा। यह अवकाश 28 फरवरी 2025 तक रहेगा।

साथ ही, अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर सभी सरकारी उच्च और उच्चतर विद्यालयों के शिक्षक 10 फरवरी 2025 से आगे की अवधि में संबंधित शिक्षा मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे। 

शैक्षणिक सहायता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे टीचर

Kashmir School Holidays: जम्मू और कश्मीर सरकार ने स्कूलों में 10 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियों का किया एलान, दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं भी हुई स्थगित

स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना में यह भी निर्देश दिया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान, यदि छात्रों को किसी प्रकार की शैक्षणिक सहायता की आवश्यकता होती है, तो सभी शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। यदि कोई शिक्षक या शिक्षण संस्थान अवकाश संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं इस बार लगभग एक माह पहले आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विंटर जोन में इन कक्षाओं के लिए पुराना अकादमिक सत्र बहाल करना हैं।

Leave a comment