Kejriwal News: दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को झटका! ED को मिली बड़ी मंजूरी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी कार्रवाई 

दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं। गृह मंत्रालय ने शराब घोटाले में ईडी को मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। जानें पूरा मामला। दिल्ली चुनाव

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं। गृह मंत्रालय ने ईडी को शराब घोटाले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। यह खबर वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैट्रिक जीत की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच, एक खबर ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली चुनाव से पहले शराब घोटाले से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होना है और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

शराब घोटाले में ईडी को मिली मंजूरी

Kejriwal News: दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को झटका! ED को मिली बड़ी मंजूरी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी कार्रवाई 

मिली रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इससे पहले दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने पर रोक लगा दी थी। दरअसल, केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर यह दावा किया था कि बिना जरूरी मंजूरी के ट्रायल कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया है।

सीबीआई और ईडी की कार्रवाई

दिल्ली शराब घोटाले में पहले ही सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई को इस मामले में पिछले साल अगस्त में जरूरी मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, ईडी को अब तक यह मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन अब गृह मंत्रालय ने ईडी को कार्रवाई की अनुमति दे दी है।

शराब नीति से जुड़े आरोप

इस मामले में आरोप है कि दिल्ली की आप सरकार ने 2021-22 की आबकारी नीति के तहत 'साउथ ग्रुप' को लाभ पहुंचाया था। इस ग्रुप ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री और वितरण को नियंत्रित किया था। आरोप है कि इस ग्रुप ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को रिश्वत दी थी।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में केजरीवाल की दलील

Kejriwal News: दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को झटका! ED को मिली बड़ी मंजूरी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी कार्रवाई 

नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि ईडी को पीएमएलए के तहत मुकदमा चलाने के लिए विशेष मंजूरी की जरूरत है। इस आदेश का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दलील दी थी कि सीबीआई को मिली मंजूरी ईडी के लिए मुकदमा चलाने का आधार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा था कि ईडी को अलग से अनुमति लेनी होगी। इसी के बाद ईडी ने गृह मंत्रालय से इजाजत मांगी थी।

चुनाव पर असर?

दिल्ली में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपनी पार्टी के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। लेकिन शराब घोटाले से जुड़ी यह खबर चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकती है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला चुनाव नतीजों पर कैसा प्रभाव डालता है।

Leave a comment