Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर! विजिबिलिटी कम, ट्रेनों-उड़ानों पर असर, देखें मौसम का हाल 

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और ठंड ने बढ़ाई परेशानी। विजिबिलिटी 10 मीटर से कम, ट्रेनों और उड़ानों पर असर। जानें मौसम का हाल और बचाव के उपाय। दिल्ली में घने कोहरे

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया। विजिबिलिटी कम होने से गाड़ियां धीमी चलीं, जबकि ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। लंबी दूरी से आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

गुरुग्राम में दृश्यता 10 मीटर से कम

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर! विजिबिलिटी कम, ट्रेनों-उड़ानों पर असर, देखें मौसम का हाल 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में घने कोहरे के चलते दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई। वाहन चालकों को सड़कों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- कोहरे के दौरान बरतें सावधानियां

- वाहन धीमी गति से चलाएं और फॉग लाइट का उपयोग करें।

- हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें।

- अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

- मोड़ों पर सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें।

- वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं।

- ठिठुरन और सर्दी से लोग परेशान

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर! विजिबिलिटी कम, ट्रेनों-उड़ानों पर असर, देखें मौसम का हाल 

मंगलवार को भी ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहा। सुबह और शाम के समय कंपकंपी का असर महसूस हुआ। दोपहर में हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

गाजियाबाद और नोएडा में भी असर

गाजियाबाद में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई खराब श्रेणी में 252 पहुंच गया, जबकि नोएडा में यह 191 मापा गया। ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्टेशन नंबर-3 पर सर्वाधिक प्रदूषण 302 दर्ज किया गया।

प्रदूषण से बचाव के उपाय

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर! विजिबिलिटी कम, ट्रेनों-उड़ानों पर असर, देखें मौसम का हाल 

- अस्थमा, गर्भवती महिलाएं और टीबी के मरीज विशेष सावधानी बरतें।

- घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करें।

- पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं।

अलाव तापते नजर आए लोग

मंगलवार को सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखाई दिए। धीमी हवा की गति ने ठंड को और बढ़ा दिया। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली।

अगले दिन का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड और कोहरे का प्रभाव अभी कुछ और दिन जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में बारिश के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Leave a comment