लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे ₹1,859 करोड़, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त में 1.26 करोड़ महिलाओं को ₹1859Cr ट्रांसफर किए, रक्षाबंधन पर ₹250 का शगुन भी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,859 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। लाभार्थियों को इस माह नियमित सहायता के अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन के रूप में ₹250 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। साथ ही उज्ज्वला योजना की महिलाओं को गैस रिफिलिंग के लिए भी सहायता दी जाएगी।

Madhya Pradesh News: लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से राज्य की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 महिलाओं को ₹1,859 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इस बार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सरकार ने बहनों को नियमित ₹1,250 की राशि के अतिरिक्त ₹250 का विशेष शगुन देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी ₹43.90 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नरसिंहगढ़ में रोड शो कर जनसंवाद भी करेंगे।

एक क्लिक से खातों में पहुंचेगी सहायता राशि

लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे ₹1,859 करोड़, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज गुरुवार को एक और बड़ी किस्त लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहगढ़ से इस योजना की अगली किस्त के रूप में 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 महिलाओं के खातों में ₹1,859 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने बहनों को विशेष उपहार स्वरूप ₹250 का अतिरिक्त शगुन देने का निर्णय लिया है, जिससे प्रत्येक महिला को कुल ₹1,500 की सहायता प्राप्त होगी।

उज्ज्वला योजना की महिलाओं को गैस रिफिलिंग के लिए सहायता

लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे ₹1,859 करोड़, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं, गैर-श्रेणी की लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को भी राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री इन महिलाओं को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए ₹43.90 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे, जिससे 28 लाख से अधिक लाभार्थी बहनें लाभांवित होंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम

2023 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत 21 से 59 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रति माह ₹1,250 की सहायता दी जाती है। जुलाई 2025 तक इस योजना पर कुल ₹6,198.88 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

रोड शो में शामिल होकर करेंगे जनसंवाद

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहगढ़ में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे, जहां वे स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर जनभावनाएं जानेंगे और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

Leave a comment