Lok Sabha Election 2024: पंजाब में नौ हजार करोड़ खर्च करेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहां - 13 MP देकर हमें मजबूत बनाए

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव के आखरी चरण के लिए एक जून को पंजाब में सभी सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टिया जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए पंजाब यात्रा पर हैं।

लुधियाना: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए पंजाब यात्रा पर हैं। लोकसभा चुनाव के आखरी चरण में एक जून को सूबे में चुनाव होगा। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी समेत सभी दल चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए हैं। केजरीवाल ने लुधियाना टाउनहॉल में आयोजित सभा के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहां कि हमारी पार्टी की सरकार व्यापारियों, कारोबारियों और उद्योगपतियों को तवज्जो प्रदान करती है। क्योकि व्यापारी समाज ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहां कि हमारी सरकार ने दो साल के भीतर पंजाब को पूरी तरह बदल दिया हैं।

आपकी सभी समस्या का किया जा रहा है समाधान - केजरीवाल

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में नौ हजार करोड़ खर्च करेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहां - 13 MP देकर हमें मजबूत बनाए

केजरीवाल जी ने कहां कि पिछले साल मैं और भगवंत मान पंजाब के अलग-अलग शहरों में जाकर सभी व्यापारियों से रूबरू हुए। उनकी समस्याओं को सुनकर पिछले एक साल में आपकी तमाम दिक्कतों को जड़ से दूर किया गया और आगे भी हर प्रकार से मदद की जा रही है। पिछले दो वर्षों में पंजाब में बदलाव और विकास की हवा चली है। अब पंजाब अन्य राज्यों की तुलना में ऊपर की ओर बढ़ रहा हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहां कि पिछली सरकारों में व्यापार और इंडस्ट्री के लोग पंजाब को छोड़कर बाहर के देशों में जा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। देश-विदेश से भी उद्योगपति पंजाब में जबरदस्त निवेश कर रहे हैं।

13 सीटें देकर हमें मजबूत करें - सीएम केजरीवाल

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में नौ हजार करोड़ खर्च करेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहां - 13 MP देकर हमें मजबूत बनाए

Subkuz.com की जेकरि के अनुसार सीएम अरविन्द केजरीवाल जी ने सभा के दौरान कहां कि आज मैं आपसे आपका कीमती वोट मांगने आया हूं। आप हमें पंजाब के 13 के 13 सांसद देकर हमें मजबूत बनाए, जिससे हम केंद्र में लड़कर पंजाब के हक और अधिकार के लिए डटकर बात उठा सकें। बीजेपी वालों ने पूरे देश में गुंडागर्दी का माहौल बना दिया हैं। अमित शाह पंजाब में आकर आप लोगों के द्वारा चुनी गई आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की धमकी देकर गये हैं। अमित शाह पंजाबियों को चुनौती दी है कि एक हफ्ते के बाद भगवंत मान की सरकार जड़ से उखाड देंगे।

दिल्ली और पंजाब में फ्री बिजली

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में नौ हजार करोड़ खर्च करेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहां - 13 MP देकर हमें मजबूत बनाए

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां कि हमने दिल्ली और पंजाब की जनता को बिजली मुफ्त में दी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज में जनता को बहुत महंगी बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैं जनता से पूछता हूं की फ्री बिजली देने वाला चोर है या फिर महंगी बिजली देने वाला? केजरीवाल ने कहां कि केंद्र ने पंजाब के लिए घोषित नौ हजार करोड़ रुपए रोक दिए, जो पंजाब के गांवों की सड़कें और मोहल्ला क्लीनिक बनाने में खर्च किए जाते। आम आदमी पार्टी के 13 सांसद को जीता कर संसद में भेज दो फिर सभी विकास के काम जो जाएंगे। 

 

Leave a comment