Lok Sabha Election: आजमगढ़ में सभा के दौरान डिंपल यादव ने भोजपुरी में दिया भाषण, जनता में देखने को मिला जबरदस्त उत्साह

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

आजमगढ़ में एक सभा के दौरान सांसद डिंपल यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने भोजपुरी भाषा में भाषण की शुरुआत कर आजमगढ़ की जनता से नेह का नाता जोड़ा।

आजमगढ़: सांसद डिंपल यादव ने सभा में भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर आजमगढ़ की जनता को मोहित कर दिया। डिंपल ने कहां कि आजमगढ़ के ई पवित्र पावन धरती के हम दूनों हाथ जोड़ के नमन करत हई। ई आजमगढ़ हवे न ई हम समाजवादी पार्टी के करेजा में बसल हौ। एकरे माटी के कण-कण से हमनी के प्यार बांटे और हमनी के मरते दम तक ई प्यार और लगाव ऐसे ही बनल रही आप लोगन के साथ। इस भाषण को सुनकर जनता पूरी तरह से मोहित हो गई। महिलाओं ने उत्साह के साथ डिंपल जिंदाबाद के नारे लगाए।

नेता की दिल की धड़कन हे आजमगढ़

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में सभा के दौरान डिंपल यादव ने भोजपुरी में दिया भाषण, जनता में देखने को मिला जबरदस्त उत्साह

Subkuz.com ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के बाजार गोसाई भैंसाड़ के पास सपहा पाठक वाली बाग में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहां कि समाज के हर वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत सारी उम्मीदें दिखाई थी, लेकिन उन्होंने लोगों की उम्मीद के साथ केवल खिलावड़ किया हैं।

बताया कि भाजपा नौकरियों में आरक्षण खतम करने के साथ संविधान के अंदर फेरबदल करने की फ़िराक में लगी हुई हैं। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र नेता जी की दिल की धड़कन रह चूका हैं। इसलिए नेता जी ने यहां खूब विकास कार्य करवाए है। आजमगढ़ से नेता जी को जो रिश्ता रहा हैं, वैसा ही सदर लोकसभा के उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार यादव का आप लोगों के साथ रहेगा।

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में सभा के दौरान डिंपल यादव ने भोजपुरी में दिया भाषण, जनता में देखने को मिला जबरदस्त उत्साह

अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार सभा के दौरान सगड़ी विधायक डाक्टर एचएन सिंह पटेल, आदित्य कुमार यादव, उधम सिंह राठौर, रामसिंह पटेल, सूर्यभान कुमार यादव, राम सिंगार यादव, पूर्व विधायक अभय कुमार नारायन पटेल, जयराम कुमार पटेल आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता राम नगीना यादव और मंच संचालन श्रीकांत कुमार यादव ने किया।

Leave a comment