Odisha Road Accident: कटक में भयंकर सड़क हादसा, ट्र्क और स्कूटी की भीषण टक्कर; दो लोगों की दर्दनाक मौत

ओडिशा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

कटक के बालीकुदा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। भुवनेश्‍वर से सालेपुर जाने वाले रास्‍ते एक स्‍कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई।

कटक: सदर थाना अंतर्गत बालीकुदा इलाके में मंगलवार (२१ मई) को हुई एक भयंकर सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतको की पहचान  सालेपुर इलाके के रहने वाले संतोष कुमार मालिक और भगवान कुमार मालिक के रूप में हुई है। इस दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर मौजूद स्‍थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

स्कूटी पर सवार होकर सालेपुर जा रहे थे दोनों व्यक्ति

Odisha Road Accident: कटक में भयंकर सड़क हादसा, ट्र्क और स्कूटी की भीषण टक्कर; दो लोगों की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने Subkuz.com को बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक इन दोनों की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संतोष कुमार और भगवान कुमार के रूप में हुई है. बताया गया है कि मंगलवार की पूर्वाह्न को दोनों व्यक्ति एक स्कूटी पर सवार होकर भुवनेश्वर से सालेपुर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी कटक सदर थाना के पास यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कटक सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

Odisha Road Accident: कटक में भयंकर सड़क हादसा, ट्र्क और स्कूटी की भीषण टक्कर; दो लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक को जब्त करके ट्रक के ड्राइवर को पूछताछ के लिए पुलिस थाने में लेकर गए। दोनों बॉडी को कटक बड़ा मेडिकल अस्पताल में पंचनामा करने के लिए भेज दिया और परिवार वालों को भी इस घटना की सू‍चना दी गई। पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिवार वालों को सौंप दी गई। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने हादसे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए सरकार से मांग की हैं। 

Leave a comment