लोकसभा चुनाव 2029: बृजभूषण शरण सिंह और पुत्र करण भूषण सिंह करेंगे संयुक्त चुनाव की तैयारी

लोकसभा चुनाव 2029 से पहले बृजभूषण शरण सिंह और उनके पुत्र करण भूषण सिंह ने मिलकर चुनावी रणनीति शुरू कर दी है। जानें उनके संयुक्त चुनाव की योजना, सीट रणनीति

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आ रही है। पूर्व WFI चीफ और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

UP News: गोंडा में गुरुवार, 25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव के समापन दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। करण भूषण सिंह ने कहा कि 2029 में हम पिता और पुत्र दोनों बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पिता और हम दोनों एक साथ संसद में जाएंगे और पार्टी के ही सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

सांसद का बड़ा ऐलान

गुरुवार, 25 दिसंबर को गोंडा में आयोजित खेल महोत्सव के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण के दौरान सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, 2029 में हम पिता और पुत्र दोनों बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़कर संसद जाएंगे। पिता और मैं दोनों एक साथ संसद में पहुंचेंगे और बीजेपी की सीट से ही मैदान में उतरेंगे।

करण भूषण सिंह के इस बयान से पार्टी में नई सियासी रणनीति की चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिता-पुत्र की जोड़ी का चुनावी मैदान में उतरना बीजेपी के लिए नया राजनीतिक संदेश लेकर आएगा।

लोकसभा चुनाव 2029: बृजभूषण शरण सिंह और पुत्र करण भूषण सिंह करेंगे संयुक्त चुनाव की तैयारी

कोल्ड सिरप मामले पर सख्त रुख

सांसद ने कोल्ड सिरप मामले पर भी स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि "बीजेपी की सरकार है और मामले की जांच महाराज की निगरानी में चल रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी और बुलडोजर चलेगा। कोई भी दोषी बचेगा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे दोषी बीजेपी का नेता ही क्यों न हो, अगर जांच में दोष साबित हुआ तो उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि सांसद भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पार्टी की सख्त नीति का समर्थन कर रहे हैं।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं दिया था। उस समय पार्टी ने उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने चुनाव जीतकर संसद का मार्ग प्रशस्त किया। बीजेपी के इस फैसले का मुख्य कारण महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप थे। 

पार्टी इस मुद्दे पर संवेदनशील थी, क्योंकि बृजभूषण को टिकट देने से महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। हालांकि, दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने भी POCSO एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को समाप्त किया, जिससे बृजभूषण शरण सिंह को कानूनी राहत मिली।

Leave a comment