Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, जानें क्या थी वजह?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, जानें क्या थी वजह? हरियाणा हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं, और सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच, एक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जो चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत हो सकता हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, और सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट बना रही हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजन तेली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजन तेली जल्द ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UTB) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

राजन ने बताई इस्तीफे की वजह

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, जानें क्या थी वजह?

राजन तेली सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी के प्रभारी थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पिछले 10 सालों में बीजेपी के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा उनके परिवार के पार्टी में शामिल होने के बाद से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

तेली ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राणे के बेटे निलेश के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि वह एक ही परिवार के सदस्यों को लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिए जाने के खिलाफ हैं। उनका यह कदम महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता हैं।

राजन फिर से शिवसेना में हो सकते है शामिल

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, जानें क्या थी वजह?

राणे के छोटे बेटे नितेश सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक हैं और उन्हें वहां से टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि, खबरों के अनुसार निलेश को शिवसेना के पास मौजूद सीट से मैदान में उतारा जाएगा। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 75 कोंकण क्षेत्र में हैं, जिनमें मुंबई की 36 सीटें भी शामिल हैं। राजन तेली पहले अविभाजित शिवसेना का हिस्सा थे, और अब उनके इस कदम से क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में ये नए समीकरण किस तरह के परिणाम उत्पन्न करते हैं।

Leave a comment