Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोड, जानें पूरी जानकारी

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोta इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोड, जानें पूरी जानकारी

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइन की विस्तारा का मर्जर होने जा रहा है। इस मर्जर के बाद कई चीजों में बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों पर असर पड़ेगा। एयर इंडिया ने इन बदलावों के बारे में कई सवालों के जवाब दिए हैं। आइए, जानते हैं कि मर्जर के बाद क्या-क्या बदलेगा और क्या बरकरार रहेगा।

नई दिल्ली: एयरलाइन सेक्टर में सबसे बड़ा मर्जर सामने आ रहा है, जिसमें टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइन की विस्तारा का मर्जर होने जा रहा है। इस मर्जर के बाद यात्रियों को सभी सुविधाएं सुचारू रूप से मिलेंगी, और उनकी सेवाओं पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एयर इंडिया ने मर्जर के बाद होने वाले बदलावों की जानकारी दी है। एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके पैसेंजर्स को आवश्यक जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं कि इस मर्जर के बाद किन चीजों में परिवर्तन होगा।

मर्जर के बाद फ्लाइट कोड में होगा बदलाव

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोड, जानें पूरी जानकारी

एयर इंडिया के अनुसार, मर्जर के बाद विस्तारा के फ्लाइट कोड में परिवर्तन होगा। नए कोड की शुरुआत एयर इंडिया के विशेष चार अंकों के कोड से होगी, जिसमें पहली डिजिट '2' होगी।

उदाहरण के लिए, वर्तमान में विस्तारा का फ्लाइट कोड 'यूके 955' है, जो मर्जर के बाद 'एआई 2955' बन जाएगा। इससे यात्रियों को बुकिंग करते समय फ्लाइट की पहचान करना आसान हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त, एयर इंडिया ने यह भी बताया कि मर्जर के बाद क्लब विस्तारा (Club Vistara) के मेंबर्स को एयर इंडिया के 'फ्लाइंग रिटर्न्स' (Flying Returns) प्रोग्राम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहीं, विस्तारा का 'फ्लाइंग रिटर्न्स' नया अवतार 'महाराजा क्लब' में बदल जाएगा।

फ्लाइट टाइमिंग में नहीं होगा बदलाव

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोड, जानें पूरी जानकारी

कई यात्रियों को यह चिंता थी कि मर्जर के बाद फ्लाइट की टाइमिंग में परिवर्तन होगा। इस पर एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन रूट और टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, फ्लाइट का अनुभव भी पूर्व की तरह ही सुचारू रहेगा, यानी यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर की तारीख

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बदलेंगे फ्लाइट कोड, जानें पूरी जानकारी

एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर 12 नवंबर 2024 को होने जा रहा है। इस मर्जर के बाद नई यूनिट में सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1% हिस्सेदारी होगी। यह मर्जर विस्तारा, टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम का परिणाम है।

 

Leave a comment